विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, लंगर में ग्रहण किया प्रसाद

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:27 PM (IST)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई के गुरुद्वारा श्री सिंगसभा में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व समारोह में भाग लिया। उन्होंने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

सीएम विष्णु देव साय ने गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व समारोह में शिरकत की।

सीएम विष्णु देव साय ने गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व समारोह में शिरकत की।


HighLights

  1. मुख्यमंत्री साय भिलाई के गुरुद्वारा श्री सिंगसभा पहुंचे।

  2. गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल।

  3. पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका, प्रसाद ग्रहण किया।

डिजिटल टीम, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर गुरूद्वारा श्री सिंगसभा सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारा में मत्था टेका तथा पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने भी गुरूद्वारा में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

'शीश नवाने का अवसर प्राप्त हुआ'

मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश पर्व समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। यह हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि इस पावन अवसर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी की जयंती को हम सभी प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

'मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर मिलता रहे'

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिख समाज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर मिलता रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।