विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग पर CM बघेल ने दी बधाई, 'वैज्ञानिकों ने आज कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया'

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Thu, 24 Aug 2023 02:09 AM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM (IST)

Chandrayaan-3 Landing छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष ...और पढ़ें

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग पर CM बघेल ने दी बधाई, 'वैज्ञानिकों ने आज कठिन मिशन पूरा कर दिया
Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग पर CM बघेल ने दी बधाई, 'वैज्ञानिकों ने आज कठिन मिशन पूरा कर दिया

HighLights

  1. CM भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
  2. दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत

रायपुर, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

भारत ने आज चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया। हर कोई उन रोमांचकारी पलों का गवाह बना जब चंद्रयान तीन चंद्रमा की सतह पर उतरा। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का समय शाम 6.04 बजे निर्धारित किया गया था, पूरा देश इस मौके को टकटकी लगाए निहार रहा था।

लैंडिंग के सफल होते ही हर देशवासी के मुख से भारत माता की जय के जयकारे लगे। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।