विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए दी करोड़ो रुपए की सौगात

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sun, 13 Nov 2022 01:15 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 01:25 PM (IST)

मुख्यमंत्री बघेल ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए दी करोड़ो रुपए की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए दी करोड़ो रुपए की सौगात

रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम (Bhent Mulaqat Karyakram) के दौरान डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र (Dongargaon assembly constituency) के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने रेस्ट हाऊस डोंगरगांव में इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें से 74 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपए के 61 कार्यों का भूमिपूजन एवं 5 करोड़ 46 लाख 9 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया।

Chhattisgarh: 'सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा', मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत 40 करोड़ 39 लाख 92 हजार रूपए के 50 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 15 लाख रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 18 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 68 लाख 37 हजार रूपए के एक कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार रूपए के 3 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 93 लाख 52 हजार रूपए के 3 कार्य का भूमिपूजन किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 85 लाख 62 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना (ग्रामीण विकास संभाग) विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 49 लाख 51 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 75 लाख 23 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 73 लाख 73 हजार रूपए के एक कार्य एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 62 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।