विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: सुकमा में तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक महिला नक्सली पर था 1 लाख का इनाम

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 28 Jan 2024 11:55 AM (IST)

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को ...और पढ़ें

Chhattisgarh: सुकमा में तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर (फाइल फोटो)
Chhattisgarh: सुकमा में तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के सुकमा में तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।
  2. नक्सली देवे पर था एक लाख रुपये का इनाम घोषित।

पीटीआई, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे अमानवीय और खोखली नक्सली विचारधारा से निराश थे।

पुलिस और CRPF के सामने किया आत्मसमर्पण

उन्होंने शनिवार शाम पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है।

देवे पर था एक लाख रुपये का इनाम घोषित

अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार, तीनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे जिला पुलिस के नक्सलियों के पुनर्वास अभियान से प्रभावित हैं।

384 नक्सलियों ने किया था पिछले साल आत्मसमर्पण

उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने पहले बताया था कि पिछले साल राज्य में 384 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। सुकमा राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में से एक है।

यह भी पढ़ें- CG News: रायपुर में चार मुसलमानों सहित एक हजार की सनातन धर्म में वापसी, बाबा बागेश्वर की कथा में संपन्न हुआ अनुष्ठान

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारियां, 10 दिनों में शॉर्टलिस्ट करेगी उम्मीदवारों का नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।