विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली हुए घायल; तलाशी अभियान जारी

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 03 Jun 2023 12:51 PM (IST)

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कम ...और पढ़ें

Chhattisgarh News: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली हुए घायल (फाइल फोटो)
Chhattisgarh News: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली हुए घायल (फाइल फोटो)

सुकमा (छत्तीसगढ़), एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कम से कम चार नक्सली घायल हो गए। हालांकि, इस दौरान उनके साथी घायलों को साथ लेकर फरार गए।

सुकमा के रेगडगट्टा गांव के पास हुई मुठभेड़

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह अर्राबोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेगडगट्टा गांव के पास उस समय हुई, जब पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को लगी गोली

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि माराईगुडा और रेगडगट्टा गांव में माओवादियों की कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े नक्सली कमांडर मंगडू और उनकी टीम की मौजूदगी के बारे में उन्हें जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने गश्त कर रही टीम पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सली घायल हो गए है।

पुलिस ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

पुलिस अधीक्षक की मानें तो मुठभेड़ में तीन-चार नक्सलियों के घायल होने की खबर है, लेकिन उनके साथी घायलों को जंगल की ओर लेकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इसके अलावा नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।