विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी बसव राजू सहित 30 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

Published: Wed, 21 May 2025 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 21 May 2025 01:36 PM (IST)

नारायणपुर‍ जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम ...और पढ़ें

नारायणपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन (file photo)
नारायणपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन (file photo)

HighLights

  1. मुठभेड़ अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में चल रही है ।
  2. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नक्सलियों को घेर लिया है।

जेएनएन, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर‍ जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने माओवादियों की एक बड़ी टीम को घेर लिया है। सुबह से चल रही फायरिंग में 30 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है।

30 नक्सली समेत इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू भी शामिल है। खबर है कि कई अन्य बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की संभावना है। इसलिए मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

सुबह से जारी है मुठभेड़

राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में एक जवान बलिदान व एक अन्य जवान घायल हुआ है।

मुठभेड़ अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में चल रही है। अभी मुठभेड़ की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। सुरक्षाबलों को इसमें बड़ी सफलता मिल सकती है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के मुताबिक माओवादियों के के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना मिलने पर डीआरजी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव का अबूझमाड़ में ऑपरेशन चलाया है। बुधवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

बीजापुर में 5 नक्सली मारे गए

वहीं इससे कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।

तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन तीनों राज्यों के हजारों की संख्या में जवान ऑपरेशन पर हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बीजापुर में 5 हजार से अधिक जवानों ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए