विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 225 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी उजागर

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:36 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में बर्बरीक कंस्ट्रक्शन और पीआरए ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी में ₹225 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के प्रमाण मिले हैं।

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई।

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई।

HighLights

  1. आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ में ₹225 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी।

  2. बर्बरीक कंस्ट्रक्शन और पीआरए ग्रुप पर छापेमारी जारी है।

  3. ₹14 करोड़ नकद और भारी मात्रा में आभूषण जब्त किए गए।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला, लोहा और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े बर्बरीक कंस्ट्रक्शन और पीआरए ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक करीब 225 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के प्रमाण मिले हैं।

तीन दिन से जारी जांच में करीब 14 करोड़ रुपये नकद, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और कच्चे-पक्के लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। करीब 20 करोड़ रुपये के आभूषणों का मूल्यांकन अब तक कराया जा चुका है।

दोनों समूहों के 25 लाकर खुलवाकर सामग्री की जांच की जा रही है। हालांकि, वास्तविक कर चोरी का आकलन दस्तावेज की पड़ताल पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

आयकर विभाग की डीडीआइटी नवल जैन के नेतृत्व में 120 से अधिक अधिकारियों की टीम ने राज्य के पांच जिलों के अतिरिक्त महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर समेत झारखंड के रांची, जमशेदपुर में एक साथ 50 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी।

इनमें राज्य के 36 ठिकाने शामिल हैं। पिछले तीन महीने से दोनों समूहों के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही थी। पिछले पांच वर्षों के घोषित आयकर और वास्तविक कारोबार के आंकड़ों में अंतर मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।