'3-4 बच्चे पैदा करें', छत्तीसगढ़ में गिरती प्रजनन दर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताई चिंता
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में गिरती प्रजनन दर पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से 3-4 बच्चे ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में गिरती प्रजनन दर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताई चिंता ।
HighLights
स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ की गिरती प्रजनन दर पर चिंता जताई।
उन्होंने 3-4 बच्चे पैदा करने का सुझाव दिया, राष्ट्रीय औसत लक्ष्य।
यह बयान जनसंख्या संतुलन पर नई बहस छेड़ सकता है।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार गिरती प्रजनन दर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रजनन दर में सुधार की जरूरत है। तीन से चार बच्चे पैदा करने में कोई परेशानी नहीं है। उनकी इच्छा है कि छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत 2.2 तक पहुंचे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रजनन दर 1.8 है।
कैट की ओर से आयोजित दीवाली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य ने यह बातें कही। मंत्री का यह बयान घटती जन्मदर और भविष्य में जनसंख्या संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।
उन्होंने इस मुद्दे को परिवार और समाज के भविष्य से जोड़ते हुए सकारात्मक सोच के साथ चर्चा की जरूरत बताई। उनके मुताबिक, प्रजनन दर में गिरावट का असर आने वाले वर्षों में सामाजिक और जनसांख्यिकीय संतुलन पर पड़ सकता है।
राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाने की मंशा
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की प्रजनन दर को राष्ट्रीय औसत 2.2 तक लाने की इच्छा जताई। तीन-चार बच्चों को लेकर उनकी टिप्पणी ने परिवार नियोजन और जनसंख्या संतुलन पर बहस को फिर हवा दे दी है।
राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा
मंत्री का बयान ऐसे समय आया है, जब देश में घटती प्रजनन दर और बदलते जनसांख्यिकीय परिदृश्य पर बहस जारी है। उनके बयान को प्रदेश की घटती जन्मदर के संदर्भ में देखा जा रहा है।