विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को दीवाली तोहफा, DA और DR में 2% की बढ़ोतरी

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:40 PM (IST)

छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2% वृद्धि का निर्णय लिया है।

साय सरकार का कर्मचारियों को दीवाली तोहफा।

साय सरकार का कर्मचारियों को दीवाली तोहफा।

HighLights

  1. कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए/डीआर में 2% वृद्धि।

  2. बढ़ी हुई दरें 1 नवंबर से होंगी लागू, कुल 60%।

  3. 3.85 लाख कर्मचारी, 1.50 लाख पेंशनर होंगे लाभान्वित।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य सरकार ने दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। बढ़ी हुई दरें एक नवंबर से लागू होंगी।

इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 के बजाय 60 प्रतिशत डीए और डीआर मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि इस निर्णय से प्रदेश के करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। इस वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।