छत्तीसगढ़ में लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरो से बाहर निकले लोग
छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में आज सुबह 4:36 बजे 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह ठीक 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर लोग उस वक्त सो रहे थे, हालांकि झटके महसूस होने पर कुछ इलाकों में लोगों में हल्की घबराहट देखी गई।
अंबिकापुर से 140 किमी दूर था केंद्र
भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
