Move to Jagran APP

Chhattisgarh: हथेली को चीरते हुए साथी कॉन्‍स्‍टेबल के सीने में लगी गोली, मौत; रायपुर में पूर्व विधायक के बंगले में हुआ हादसा

रायपुर में आज शुक्रवार को एक पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में सफाई के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सुबह सात से आठ बजे के बीच हुई जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो जवान सिविल लाइंस इलाके में पूर्व विधायक के बंगले में हथियारों की सफाई कर रहे थे।

By Agency Edited By: Prateek Jain Published: Fri, 26 Apr 2024 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 12:16 PM (IST)
पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में सफाई के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

पीटीआई, रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार को एक पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में सफाई के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह सात से आठ बजे के बीच हुई जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो जवान सिविल लाइंस इलाके में पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले के बैरक में हथियारों की सफाई कर रहे थे।

अध‍िकारी ने कहा,

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गलती से पिस्तौल से निकली गोली सहायक प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे की हथेली को भेदते हुए हेड कांस्टेबल अजय सिंह के सीने में जा लगी।

दोनों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अजय सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि राम कुमार का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय सिंह बिजुरी का रहने वाला था, जबकि राम कुमार दोहरे मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है। दोनों देवती कर्मा के बेटे आशीष कर्मा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

अधिकारी ने कहा,

प्रथम दृष्टया यह एक्‍सीडेंटल फायरिंग का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, इसकी जांच चल रही है। 

इसके पहले गुरुवार को राज्य के दंतेवाड़ा जिले में दुर्घटनावश बंदूक छूटने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई थी और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें - 

Cricket Betting: रायपुर से लेकर गोवा के रास्ते UAE तक क्रिकेट सट्टेबाजी का खेल, सटोरियों से मिले करोड़ के ट्रांजेक्शन

Chhattisgarh: 'कांग्रेस का सफाया किए बिना नक्सलियों का अंत नहीं', CM साय ने पार्टी में ढूंढा नक्सल मुक्ति का सूत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.