विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा पर बरसे CM भूपेश बघेल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट ने दिया राम मंदिर बनाने का आदेश, BJP के राज में बने चर्च'

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 07 Jan 2023 10:17 AM (IST)

Chhattisgarh Politics छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर बनाने का आदेश ...और पढ़ें

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said ram mandir built on Court orders
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said ram mandir built on Court orders

रायपुर, एएनआई। Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Attak on BJP: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने धर्मांतरण (Religious Conversion) के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में धर्मांतरण हुआ है। साथ सीएम बघेल ने कहा कि हमारे पास इसकी पूरी सूची है, कि बीजेपी के समय में ही चर्च बने हैं। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर बनाने का आदेश बीजेपी ने नहीं दिया वो तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।

'वोट की राजनीति नहीं करते'

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ को पर्यटन बनाने की बात है तो कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कोई आदेश नहीं दिया, हमने अपनी श्रद्धा से भव्य मंदिर बनाया और बना भी रहे हैं। शिवरीनारायण में 35 फीट ऊंची राम की मूर्ति बना रहे हैं। बीजेपी ये सब वोट के लिए करती है। हम काम कर रहे हैं हम वोट की राजनीति नहीं करते हैं।

'सफल नहीं होगी बीजेपी'

सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी वोट के लिए काम कर रही है, हम आस्था के लिए काम करते हैं। भगवान राम को पूजने की छत्तीसगढ़ में परंपरा है। राम हम सबकी आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब लड़ नहीं पा रही है। उसके पास केवल दो ही मुद्दे बचे हैं,‍ धर्मांतरण और संप्रदायिकता, जिसमें बीजेपी की मास्टरी है। सीएम बघेल ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी षड्यंत्र कर ले सफल नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:

Delhi Mayor Election: कब मिलेगा दिल्ली को मेयर? अब उपराज्यपाल के पाले में गेंद; सदन की बैठक की तय करेंगे तारीख

UP के कानपुर में एक द‍िन में 21 की मौत, हार्ट अटैक- ब्रेन स्ट्रोक ले रहा जान, जानलेवा हुई कड़ाके की ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।