विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: सीएम बघेल पहुंचे जांजगीर-चांपा, 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sat, 12 Nov 2022 03:45 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा पहुंंचे। इस दौरान उन्‍होंने लोगों से ...और पढ़ें

जांजगीर-चांपा के लोगों को सीएम बघेल ने दिया विकास कार्यों का दिया तोहफा
जांजगीर-चांपा के लोगों को सीएम बघेल ने दिया विकास कार्यों का दिया तोहफा

जांजगीर-चाम्पा, जागरण आनलाइन डेस्‍क। छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम (Bhent Mulaqat Karyakram) के तहत विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा (Janjgir Champa) में आज कुल 107 कार्यों के लिए लागत राशि 56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपए के 81 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 31 करोड़ रुपए के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

सीएम बघेल ने किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में नगर पालिका परिषद चांपा के 7 कार्य लागत राशि 19.0 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 14 कार्य लागत राशि 1.46 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग के 1 कार्य लागत 6.17 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 1 कार्य लागत राशि 0.65 करोड़ रुपए और सी.जी.एम.एस.सी के 3 कार्य लागत राशि 3.91 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Raipur News: जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा में मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील की

25.08 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्याें का हुआ भूमिपूजन

इसी प्रकार सहकारिता बैंक के 6 कार्य लागत राशि 1.53 करोड़ रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 कार्य लागत राशि 0.66 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के 54 कार्य लागत राशि 9.82 करोड़ रुपए, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के 1 कार्य लागत राशि 0.78 करोड़ रुपए, नगर पालिका परिषद चांपा के 1 कार्य लागत राशि 3 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 3 कार्य लागत राशि 3.17 करोड़ रुपए, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 9 कार्य लागत राशि 5.04 करोड़ रुपए, सी.जी.एम.एस.सी के 1 कार्य लागत राशि 0.61 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत के 3 कार्य लागत राशि 0.43 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Raipur News: केंद्र सरकार की टीम ने मुख्यमंत्री ने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और हमर लैब योजना की सराहना की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।