विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य : भूपेश बघेल

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Wed, 19 Oct 2022 01:55 AM (IST)

Chhattisgarh News सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि सभी लोगों की आय में वृद्धि ...और पढ़ें

Chhattisgarh News: सीएम ने कहा कि आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य।
Chhattisgarh News: सीएम ने कहा कि आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य।

रायपुर, जागरण ऑनलाइन डेस्क। सीएम भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम मुक्ता के गौठान में समतलीकरण एवं मुरूमीकरण निर्माण, मुक्ता से मालखरौदा से आगे तक सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, ग्राम जमगहन के खनती तालाब का सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

सीएम ने किया विकास कार्यों का ऐलान

सीएम ने ग्राम मुक्ता के मुक्तिधाम में अहाता और शेड निर्माण, मुड़ातालाब में तटबंध (दीवाल), ग्राम पंचायत मालखरोदा में मुख्यमार्ग कलमी और नहरपार से चिखली, छोटेकोट, सिघरा होते हुए बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत सिंघरा में महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए एनआरएलएम डोम निर्माण, ग्राम, सारसडोल में पूर्व माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में और ग्राम जमगहन व सुलौनी के हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, ग्राम मुक्ता में नवीन हाई स्कूल, में मां अष्टभुजी देवी की नगरी नगर पंचायत अडभार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मालखरौदा में युवा प्रशिक्षण केंद्र में अहाता निर्माण, खर्री गांव में पुल निर्माण की भी घोषणा की।

आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारा प्रयास : सीएम

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य हैं कि लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा भी किया है। अल्पकालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों को कर्ज से मुक्ति और हाफ बिजली बिल योजना के तहत भारीभरकम बिजली बिल से राहत दी है। 

उत्पाद का सही दाम मिलने से किसानों में समृद्धि आई है। राज्य में किसानों की संख्या, कृषि रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा है। किसानों की संख्या लगभग 26 लाख हो गई है। इस खरीफ वर्ष में एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का संभावित लक्ष्य है। साथ ही कृषि का रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। 

भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार दिया जा रहा है। राज्य में 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। सभी का वैल्यू एडिशन कर रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ,पुलिस, नर्स, सहित अन्य पदों पर भर्ती की गई है। 

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केंद्र, अब एजेंटों के पास जाने की आवश्यकता नहीं