Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम साय के कैबिनेट विस्तार को दिल्ली से मिली हरी झंडी, मानसून सत्र शुरू होने से पहले हो सकता है नए नामों का ऐलान

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार को दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 15 जुलाई तक किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नये और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 10 Jul 2024 05:45 AM (IST)
    Hero Image
    सीएम साय के कैबिनेट विस्तार को दिल्ली से मिली हरी झंडी

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार को दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 15 जुलाई तक किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नये और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून सत्र से पहले सीएम साय अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। इनमें से किसी दो विधायक को शामिल किए जाने की चर्चा है।

    शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद माना जा रहा है कि रायपुर से एक नया मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में रमन कैबिनेट में रहे राजेश मूणत और अजय चंद्राकर दोनों में से किसी एक का चयन हो सकता है। बता दें कि पार्टी जातिगत व सामाजिक समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार पर विचार कर रही है।

    निगम मंडलों में भी जल्द होगी नियुक्ति

    प्रदेश के 100 से अधिक निगम, मंडलों में नियुक्ति के लिए भी अटकलें तेज हो गई है। इसके लिए पदाधिकारियों के बीच होड़ मची हुई है। राज्य में सत्ता संभालने के बाद विष्णु सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के निगम, मंडलों में नियुक्तियों को भंग कर दिया था। इसके बाद से नियुक्तियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।