विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज CM साय ने बुलाई BJP विधायक दल की बैठक, विपक्ष को घेरने की रणनीति होगी तैयार

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Sun, 04 Feb 2024 06:30 AM (IST)

CG Budget Session 2024 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार भले ही सत्ता से बेदखल हो चुकी है मगर भारतीय जनता पार्टी ...और पढ़ें

Chhattisgarh Budget 2024: बजट से पहले आज मुख्यमंत्री साय ने बुलाई BJP विधायक दल की बैठक,
Chhattisgarh Budget 2024: बजट से पहले आज मुख्यमंत्री साय ने बुलाई BJP विधायक दल की बैठक,

HighLights

  1. भाजपा अब भी पूर्ववर्ती भूपेश सरकार को घेरने की रणनीति में जुटी है
  2. रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी
  3. कल से बजट सत्र शुरू होगा

राज्य ब्यूरो, रायपुर। कांग्रेस सरकार भले ही सत्ता से बेदखल हो चुकी है मगर भाजपा अब भी पूर्ववर्ती भूपेश सरकार को घेरने की रणनीति में जुटी है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बजट सत्र को ध्यान में रखकर यह बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक सत्तापक्ष भाजपा के विधायकों ने भूपेश सरकार में चल रही गोधन न्याय योजना समेत अन्य योजनाओं को लेकर विधानसभा में प्रश्न किया है।

पांच फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

पांच फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके पहले भाजपा के विधायकों के बीच बैठक में विपक्ष को घेरने के लिए रणनीति तय होगी। बजट सत्र में मुख्य बजट का प्राकलन भी पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र में गोधन न्याय योजना पर कई सवाल पूछे जाएंगे।

कुल 20 बैठकें होंगी

बता दें कि सत्ताधारी दल ने पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ नगरीय प्रशासन से लेकर कृषि, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल संसाधन, खनिज विभाग, उद्योग, शिक्षा सहित अन्य विभागों में ढेरों प्रश्न किए हैं। साय सरकार का बजट सत्र पांच फरवरी से एक मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है।

यह भी पढ़ें- CG News: बस्तर में सनातन धर्म में लौटे 81 मतांतरित आदिवासी, ईसाई समुदाय के लोगों ने कराया था मतांतरण

यह भी पढ़ें- CG News: राशन कार्ड रिन्यू के लिए 15 फरवरी तक ही कर सकेंगे आवेदन, अब तक करीब एक लाख 77 हजार लोगों ने किया अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।