विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे की 26.43 करोड़ की संपत्ति सीज, प्लॉट और फ्लैट कुर्की का नोटिस चस्पा

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:20 AM (IST)

ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने शनिवार को चैतन्य की दुर्ग जिले में स्थित विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में ...और पढ़ें

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे की 26.43 करोड़ की संपत्ति सीज

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे की 26.43 करोड़ की संपत्ति सीज

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ीं

  2. ईडी ने जिले में स्थित सोसाइटी के 30 प्लॉट व फ्लैट कुर्की का नोटिस किया चस्पा

जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती जा रही हैं।

ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने शनिवार को चैतन्य की दुर्ग जिले में स्थित विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में कार्रवाई करते हुए 30 प्लॉट और फ्लैट को सीज कर दिया, जिसकी कीमत 26.43 करोड़ बताई जा रही है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति जब्ती का बोर्ड लगाया और कुर्की का आदेश चस्पा कर इस प्रक्रिया को पूरा किया।

ईडी की ओर से बताया गया कि पीएमएलए के न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च में इस अस्थायी आदेश की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद टीम ने विट्ठल ग्रींस को अपने कब्जे में ले लिया था। इस प्रोजेक्ट में कई आवासीय प्लाट शामिल हैं।

एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से जुटाए गए 18.9 करोड़ रुपये रियल एस्टेट परियोजना में लगाए गए थे। इस परियोजना की कीमत का आकलन 26.43 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें जमीन की कीमत 9.49 करोड़ रुपये और विकास कार्य की लागत 16.95 करोड़ रुपये है।

शराब घोटाले की रकम निवेश करने का आरोप

चैतन्य बघेल ने अपने स्वामित्व वाली कंपनी बघेल डेवलपर्स के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को विकसित किया था। आरोप है कि शराब सिंडिकेट से प्राप्त रकम को रियल एस्टेट व्यवसाय में खपाकर उसे वैध दिखाने का प्रयास किया गया था।

इस मामले में ईडी ने जुलाई 2025 में चैतन्य को गिरफ्तार किया था। छह महीने बाद जनवरी 2026 में वे जमानत पर जेल से रिहा हुए थे।

पहले ही मिल चुकी है कुर्की को स्वीकृति

नवंबर 2025 में ईडी ने चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसे मार्च 2026 में पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण से स्वीकृति मिल चुकी है।

इस व्यापक कार्रवाई में 59.96 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 364 आवासीय प्लॉट व कृषि भूमि के टुकड़ों के अलावा 1.24 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।