विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायपुर: किसी ने वकालत का सपना छोड़ा तो किसी ने सुख-सुविधाएं, विश्व कल्याण के लिए 45 युवतियों ने जीवन किया समर्पित

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:59 AM (IST)

रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में 45 युवतियों ने ब्रह्माकुमारी बनकर विश्व कल्याण हेतु अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने वैभव, करियर और परिवार त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग चुना, जिससे उनके माता-पिता भी भावुक और गौरवान्वित हुए।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

HighLights

  1. 45 युवतियों ने ब्रह्माकुमारी बनकर जीवन समर्पित किया।

  2. वैभव, करियर त्यागकर विश्व कल्याण का मार्ग चुना।

  3. माता-पिता ने बेटियों के संकल्प पर गर्व महसूस किया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। बेटियां जब घर से विदा होती हैं तो माता-पिता की आंखें नम हो जाती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में रविवार को हुआ समर्पण समारोह कुछ अलग था।

यहां 45 बेटियां किसी एक घर की बहू बनने नहीं, अपितु संसार को परिवार मानकर जीवन जीने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही थीं। वैभव, धन-संपत्ति, ऊंचा करियर और सबसे बड़ी बात परिवार को त्यागकर विश्व कल्याण का लक्ष्य लेकर ब्रह्माकुमारी बनीं देश के अलग-अलग राज्यों की 45 बेटियों के समर्पण के आगे लोग नत-मस्तक हो गए।

समर्पण समारोह इनके माता-पिता के उच्च संस्कारों का भी साक्षी बना। समारोह में बेटियों के स्वजन भी उपस्थित रहे। कोई भावुक हुआ तो किसी का चेहरा गर्व से भरा था। समर्पण समारोह के मंच पर एक-एक कर बेटियां पहुंचीं। सामने थीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी।

बेटियों ने उनके हाथों में जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया तो माता-पिता की आंखें बेटियों पर ठहर गईं। 17 साल के अनुभव ने बदल दी जीवन की प्राथमिकता मेरठ की रहने वाली 27 वर्षीय रुचिका गुप्ता फिलहाल नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शांति शिखर में सेवाएं दे रही हैं।

उनके पिता मेरठ के शासकीय डिग्री कालेज में प्राचार्य हैं और मां माइंडसेट व स्पिरिचुअल कोच हैं। रुचिका कहती हैं कि मैं 17 साल से इस संस्थान से जुड़ी हूं। इस दौरान मुझे परमात्मा, आध्यात्मिकता और विश्व कल्याण के बारे में समझने का अवसर मिला। मेरे मन में सवाल उठते थे कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है और हम इस संसार के लिए क्या कर सकते हैं।

इन प्रश्नों का उत्तर ढूंढते हुए मेरे जीवन की प्राथमिकताएं बदलती गईं। पिता के बड़े कारोबार को छोड़ा उत्तर प्रदेश की सौम्या गौर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनके पिता बड़े कारोबारी हैं और उनके सामने करियर के कई अवसर थे। सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी चुनना उनके लिए मुश्किल नहीं था, लेकिन उन्होंने ब्रह्माकुमारी बनने का निर्णय लिया।

उनके लिए जीवन का उद्देश्य अब व्यक्तिगत सफलता नहीं, विश्व सेवा है। एक बेटी नहीं, अब विश्व रूपी परिवार की जिम्मेदारीमुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयन्ती दीदी ने कहा कि युवती के लिए एक परिवार को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन ये 45 युवतियां कुमारी से ब्रह्माकुमारी बनकर विश्व रूपी परिवार को संभालने जा रही हैं।

उन्होंने उन माता-पिता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी बेटियों को विश्व कल्याण के लिए समर्पित किया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान नर को नारायण और नारी को नारायणी में परिवर्तित करने का महान कार्य कर रहा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।