विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 250 संदिग्ध बांग्लादेशी चिह्नित, एसटीएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर के डिपोर्टेशन के बाद अवैध रूप से रह रहे 250 संदिग्ध बांग्लादेशियों की पहचान की है।

छत्तीसगढ़ में बाग्लादेशियों की पहचान की गई, एक महिला डिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ में बाग्लादेशियों की पहचान की गई, एक महिला डिपोर्ट।

HighLights

  1. दुर्ग में 250 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान।

  2. एसटीएफ ने 32 हजार डाटा का विश्लेषण किया।

  3. रीना अख्तर के डिपोर्टेशन के बाद अभियान तेज।

डिजिटल डेस्क, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को डिपोर्ट करने के बाद पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया है।

एसटीएफ टीम ने सालभर में करीब 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन डाटा का विश्लेषण किया। इस दौरान 250 संदिग्ध बांग्लादेशियों को चिह्नित किया है। उनके दस्तावेज और पहचान सत्यापित किए जा रहे हैं।

एसटीएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पुलिस के अनुसार, चिह्नित लोगों की जानकारी जुटाने एसटीएफ टीम ने बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और अन्य इलाकों में सर्च अभियान चलाया। संदिग्धों के बताए पतों और स्वजन संबंधी जानकारी का सत्यापन कर दस्तावेजीकरण किया गया।

जानकारियों का मिलान कर रही टीम

टीम संबंधित जानकारियों का मिलान कर रही है। एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत सालभर में करीब 32 हजार व्यक्तियों से संबंधित डाटा की जांच कर 250 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। अब एसटीएफ की सहायता से इनके दस्तावेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 7 साल से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिपोर्ट, फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर रही थी निवास