विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 7 साल से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिपोर्ट, फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर रही थी निवास

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:14 PM (IST)

दुर्ग पुलिस ने आईबी और बीएसएफ के सहयोग से भिलाई से बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को भारत से डिपोर्ट किया। ...और पढ़ें

बांग्लादेशी महिला को किया गया डिपोर्ट

बांग्लादेशी महिला को किया गया डिपोर्ट

HighLights

  1. भिलाई से बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को डिपोर्ट किया गया।

  2. वह सात साल से अवैध रूप से भारत में रह रही थी।

  3. दुर्ग पुलिस ने आईबी, बीएसएफ के सहयोग से कार्रवाई की।

डिजिटल डेस्क, भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से दुर्ग पुलिस की टीम ने शुक्रवार को बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को नियमानुसार भारत से डिपोर्ट किया।

बता दें कि दुर्ग पुलिस के दस्तावेज-सत्यापन अभियान में रीना अख्तर के भारत में अवैध निवास का पता चला।

पुलिस के मुताबिक, महिला करीब सात साल से रह रही थी। वह भिलाई और रायपुर में किराये के मकान लेकर घरेलू काम करती थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम बंगाल भेजी गई थी।

जुलाई 2026 में उसे गिरफ्तार कर रायपुर जेल में रखा गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि महिला के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच की गई थी।

दस्तावेज फर्जी होने के संदेह पर आगे जांच की गई तो उसका संबंध बांग्लादेश से होना पाया गया। इनके सत्यापन और नियमानुसार निरस्तीकरण के लिए संबंधित विभागों के समक्ष कार्रवाई शुरू की गई है।