विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सली जन अदालत में डंडे से पीट-पीटकर सरपंच की हत्या

By Edited By:
Published: Wed, 13 Mar 2013 08:39 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2013 08:40 AM (IST)

News Article Hero Image

जेएनएन, दंतेवाड़ा। छत्ताीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बड़े कमेली गांव के सरपंच सुरेश तामो को नक्सलियों ने रविवार को जन अदालत लगाकर डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। नक्सलियों ने सरपंच के नक्सली बैठकों में न जाने की वजह से यह सजा सुनाई।

जानकारी के अनुसार दो नक्सली रविवार सुबह बड़े कमेली गांव के सरपंच सुरेश तामो को बुलाने उसके घर पहुंचे। वे उसे अपने साथ पांच किलोमीटर दूर लमड़ीपारा ले गए। पश्चिम बस्तर कमेटी के सैकड़ों वर्दीधारी नक्सलियों, संघम सदस्यों व ग्रामीणों की मौजूदगी में जन अदालत में सरपंच का हाथ पीछे से बांध दिया गया।

बैठक में बुलावे के बावजूद न आने व उसके भाजपा समर्थित होने से नाराज नक्सलियों ने डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। छह घंटे चली जन अदालत में कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड को लेकर भी उसकी शिकायत की थी।

ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने बड़े कमेली के पटेल, कोटवार तथा दो अन्य ग्रामीणों को भी जनसभा में बुलाया था। इनकी भी जमकर पिटाई की गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर