Move to Jagran APP

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र की हुंकार, माता कौशल्या की शरण में पहुंचे CM भूपेश बघेल

हिंदू राष्ट्र की विहिप की हुंकार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता कौशल्या की शरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश में पदयात्रा करने आ रहे साधु संतों को माता कौशल्या के मंदिर जाने की सीख दी है। प्रदेश में राज्य सरकार ने राम वनगमन पथ विकसित किया है।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarPublished: Wed, 15 Feb 2023 10:18 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2023 10:18 PM (IST)
कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र की हुंकार, माता कौशल्या की शरण में पहुंचे CM भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता कौशल्या की शरण में पहुंचे।

मृगेंद्र पांडेय, रायपुर। चुनावी वर्ष में कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद पदयात्रा करने जा रही है। विहिप राज्य के चारों कोनों से पदयात्रा निकालेगी और सात सौ किमी की दूरी तय करेगी। 18 फरवरी से प्रदेश के चार शक्तिपीठ मां महामाया, मां चंद्रहासिनी, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी के मंदिर से पदयात्रा आरंभ होगी। यात्रा प्रदेश के सभी 33 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में देशभर से 500 से ज्यादा संत जुटेंगे।

loksabha election banner

माता कौशल्या का चंदखुरी में मंदिर विकसित किया गया 

हिंदू राष्ट्र की विहिप की हुंकार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता कौशल्या की शरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश में पदयात्रा करने आ रहे साधु संतों को माता कौशल्या के मंदिर जाने की सीख दी है। प्रदेश में राज्य सरकार ने राम वनगमन पथ विकसित किया है। भगवान श्रीराम की माता कौशल्या का चंदखुरी में मंदिर विकसित किया है। इसके साथ ही प्रदेश के नौ राम वनगमन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

पदयात्रा किसी दल के चुनावी लाभ के लिए नहीं की जा रही: भूपेश बघेल 

मुख्यमंत्री ने सवाल किया था कि विहिप के लोगों ने भाजपा सरकार के 15 साल में क्यों यात्रा नहीं की। इस पर संत पदयात्रा के सह संयोजक घनश्याम चौधरी ने कहा कि यह पदयात्रा किसी दल के चुनावी लाभ के लिए नहीं की जा रही है। देश के किसी न किसी राज्य में हर समय चुनाव होता रहता है। विहिप कांग्रेस के लोगों को भी यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास भी प्रतिनिधिमंडल जाएगा।

कांग्रेस को लगता है कि इस यात्रा से भाजपा को लाभ होगा, तो वह भी सनातन धर्म की इस यात्रा में शामिल हो और चुनावी लाभ ले। संत पदयात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर जय सियाराम टैग के साथ ट्वीट किया है।

आरएसएस सारे हथियार का कर रहा प्रयोग: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सारे हथियार का इस्तेमाल कर रहा है। सभी अनुषांगिक संगठनों को सक्रिय कर दिया गया है, लेकिन अब तक कोई सफल नहीं हुए हैं। विहिप के लोग और साधु संत अब आ रहे हैं, तो अच्छा है, हमारे सारे काम को देखें। कौशल्या माता के मंदिर भी जाएं। शिवरीनारायण जाएं, गोठान देखने जाएं, राजिम जाएं, चंपारण जाएं, हमने प्रभु राम की मूर्ति की स्थापना की है, वह भी देखने जाएं। विहिप के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

इस पर सीएम ने कहा कि हम उनके संगठन में क्यों जाएं, हमारे पास संगठन की कोई कमी नहीं है।इन मुद्दों पर होगी गंभीर चर्चा : धर्मांतरण, जनसंख्या का बढ़ता असंतुलन, तस्करी, लव जिहाद, भूमि जिहाद। चार स्थानों पर होगी धर्मसभा: मां महामाया यात्रा रामानुजगंज, मां चंद्रहासिनी यात्रा सगोरा आश्रम जशपुर, मां दंतेश्वरी यात्रा दंतेवाड़ा और मां बम्लेश्वरी यात्रा मोहला मानपुर में धर्मसभा का आयोजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.