विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 11 और 25 अक्टूबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:40 PM (IST)

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। यह आदेश दिव्यांग आरक्षण में ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक।

  2. दिव्यांग आरक्षण में दृष्टिबाधितों को लाभ न मिलने का मामला।

  3. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित की।

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने भर्ती विज्ञापन में दिव्यांग आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका पर यह आदेश दिया।

इसके बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा स्थगित कर दी। बता दें कि भर्ती परीक्षा में पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि सहायक शिक्षक भर्ती के कुल 2,292 पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। वहीं शिक्षक भर्ती के 1,654 पदों में के लिए लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर को होनी थी।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भर्ती में पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं मिला। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा है।

हालांकि, समाज कल्याण विभाग ने 11 सितंबर 2026 को संशोधित अधिसूचना जारी कर सहायक शिक्षक पद के लिए पूर्ण दृष्टिबाधित (बी) श्रेणी को शामिल किया।

हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। इसलिए इस श्रेणी को वर्तमान भर्ती में शामिल करना कानूनी रूप से संभव नहीं था।