यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भिलाई में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, 300 मीटर तक घसीटा
Chhattisgarh News भिलाई के दुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा शिवनाथ नदी ...और पढ़ें

भिलाई। Bhilai News: भिलाई के दुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा शिवनाथ नदी ओवरब्रिज में शनिवार देर रात को हुआ। मृतक दंपती अंजोरा से दुर्ग लौट रहा तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके स्कूटर पर टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद कार ने स्कूटी समेत दंपती को करीब 300 मीटर तक सड़क पर घसीटा। हेलमेट न पहनने की वजह से दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटे लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार चालक मौके से फरार
जानकारी के मुताबिक, पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56) अपनी पत्नी वंदना लेखवानी (45 साल) के साथ स्कूटी से अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था। वहां से दोनों अपनी स्कूटी से वापस आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ नदी ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक कार CG 07 BF 5195 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलगांव पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया कार
कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी 300 मीटर तक घसीटते ही चले गए और ओवरब्रिज के वाल से टकराकर रुक गए। वहां से गुजर रहे लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक कार चालक वहां से फरार हो गया था। देर रात में ही इस हादसे की जानकारी पुलगांव पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।