छत्तीसगढ़: बिलासपुर जोन की चार ट्रेनें दिसंबर में रहेंगी रद, तीसरी-चौथी लाइन के कार्य से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
छत्तीसगढ़ के संबलपुर रेल मंडल में तीसरी-चौथी रेललाइन के कार्य के कारण बिलासपुर जोन की चार ट्रेनें दिसंबर में रद रहेंगी। यह कार्य 7 से 13 दिसंबर तक चलेगा।
-1795858096370_m.webp)
HighLights
संबलपुर मंडल में तीसरी-चौथी रेललाइन कनेक्टिविटी का कार्य।
बिलासपुर जोन की चार ट्रेनें दिसंबर में रद।
7 से 13 दिसंबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के संबलपुर रेल मंडल के सासन स्टेशन पर तीसरी और चौथी रेललाइन की कनेक्टिविटी से संबंधित कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की चार ट्रेनें रद रहेंगी। यह कार्य नान इंटरलाकिंग के तहत किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने पांच दिन प्री-एनआइ और दो दिन एनआई कार्य की अवधि निर्धारित की है।
यह कार्य झारसुगुड़ा यार्ड, चक्रधरपुर और दक्षिण पूर्व रेलवे में प्रस्तावित एनआइ कार्य के दौरान किया जाएगा। इसके लिए प्री-एनआई कार्य 07 से 11 दिसंबर तक पांच दिनों तक चलेगा। वहीं, 12 और 13 दिसंबर को दो दिनों तक एनआइ का काम किया जाएगा।
इस दौरान बिलासपुर जोन से संबंधित चार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर, 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़, 58217 टिटलागढ़-रायपुर और 58218 रायपुर-टिटलागढ़ ट्रेन शामिल हैं।
इन ट्रेनों का परिचालन रद रहने से यात्रियों को परेशानी भी होगी। लेकिन, तीसरी व चौथी लाइन जुड़ने से का लाभ मिलेगा। ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ने के साथ समयबद्धता में भी सुधार होगा।
जानिए कब-कब रद रहेंगी ट्रेनें
- टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 7 से 14 दिसंबर तक।
- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 06 से 13 दिसंबर तक।
- टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 06 से 13 दिसंबर तक।
- रायपुर-टिटलागढ़ 07 से 14 दिसंबर तक।