यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh: चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Chhattisgarh News छत्तसीगढ़ के दुर्ग जिले का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और ...और पढ़ें

दुर्ग, एजेंसी। Chhattisgarh Couple Bike Video Viral: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है। कथित वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है। दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले को लेकर एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि एक कपल का वीडियो वायरल हुआ जो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में ये भी सामने आया है कि कपल के पास कागज नहीं थे और वो चोरी की बाइक चला रहे थे।

बाइक जब्त
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि वो जिस बाइक पर सवार थे, उसमें रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी और जांच के दौरान पता चला कि बाइक एक साल पहले एक गांव से चोरी हुई थी। बाइक का बाजार मूल्य 1.50 लाख रुपए है, लेकिन युवक ने बिना कागजात के बाइक को 9 हजार रुपए में खरीद लिया था। बाइक जब्त कर ली गई है।
लखनऊ से भी सामने आया था मामला
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां नाबालिग लड़की के साथ लड़के ने बाइक पर रोमांस किया। इस मामले में पुलिस ने लड़के के खिलाफ एक्शन लिया था।
