रिटायरमेंट के बाद का नहीं है कोई प्लान, तो इन विकल्पों पर डालें नजर
बहुत सी कॉरपोरेट कंपनियां अनुभवी लोगों की तलाश करती हैं जो सलाहकार के रूप में अनुभवी लोगों को अपने व्यापार का हिस्सा बनाती हैं
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। कल्पना कीजिए आप एक लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं और एक दिन आप रिटायर हो जाते हैं और आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है आगे आपको क्या करना है। रिटायरमेंट के बाद अधिकतर लोगों का शांतिपूर्ण जीवन जीने का सपना होता है, लेकिन ये इतना आसान भी नहीं है। रिटायरमेंट के बाद शुरुआत के दिन बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन ये समय के साथ बदलने लग जाते हैं।
अधिकतर लोग रिटायरमेंट के बाद ऊब जाते हैं, क्योंकि उन्हें बहुत कुछ करना नहीं होता है और जो एक बार रिटायरमेंट के बाद आनंदमय जीवन जैसा लगता था, अब एक लंबी उबाऊ यात्रा की तरह लग रहा होता है। यह ज्यादातर तब होता है जब किसी के पास रिटायरमेंट के बाद क्या करना चाहिए, इसका कोई प्लान नहीं होता है। बेशक आपके पास कोई नौकरी नहीं है, लेकिन फिर भी आप काम कर सकते हैं। अगर आपको रिटायरमेंट के बाद क्या करना है, इसके बारे में कुछ नहीं पता है तो यहां कुछ आप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं:
सलाहकार: बहुत सी कॉरपोरेट कंपनियां अनुभवी लोगों की तलाश करती हैं जो सलाहकार के रूप में अनुभवी लोगों को अपने व्यापार का हिस्सा बनाती हैं। रिटायरमेंट के बाद लोगों के पास दशकों का अनुभव है, इसलिए वे ऐसी फर्मों के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं।
ट्यूशन: रिटायरमेंट के बाद आप छात्रों को घर पर पढ़ा सकते हैं या पेशेवर अध्यापक बन सकते हैं। कई टीचिंग नौकरियों में शिक्षण डिग्री के बजाय पर्याप्त नौकरी के अनुभव वाले लोगों की आवश्यकता होती है। अगर आप रिटायरमेंट के बाद काम करने के इच्छुक हैं तो ये सबसे अच्छा विकल्प है।
ब्लॉग से कमाई: अगर आप रिटायरमेंट के बाद देश या दुनिया की यात्रा करने की इच्छा रखते हैं तो आप ऐसा करके इससे पैसे भी कमा सकते हैं। आप अपनी यात्रा से एक वरिष्ठ नागरिक के रूप में एक ब्लॉग शुरू कर सकते हैं जो वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा पर केंद्रित है।
पार्ट टाइम नौकरी: अगर आप रिटायरमेंट के बाद पूरा समय नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। बाजार में बहुत सारी पार्ट टाइम नौकरी उपलब्ध हैं। आप अपने अनुभव के साथ आसानी से पार्ट टाइम नौकरी पा सकते हैं और इसको करते हुए परिवार के साथ भी समय बिता सकते हैं।
व्यापार: वैसे तो रिटायरमेंट के बाद व्यापार शुरू करना अजीब लग सकता है, लेकिन पैसा बढ़ाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प है। अगर आपके पास व्यापार की अच्छी समझ है तो आप कोई छोटा व्यापार शुरू कर सकते हैं।