सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज आखिरी दिन, नहीं कराए ये तीन काम तो होगी मुसीबत

By Surbhi JainEdited By:
Published: Sat, 29 Apr 2017 03:42 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 01:28 PM (IST)

जानिए 30 अप्रैल तक आपको कौन कौन से काम हर हाल में निपटा ही लेने चाहिए

आज आखिरी दिन, नहीं कराए ये तीन काम तो होगी मुसीबत
आज आखिरी दिन, नहीं कराए ये तीन काम तो होगी मुसीबत

नई दिल्ली (जेएनएन)। नए वित्त वर्ष का पहले महीने का आज आखिरी दिन है। सरकार ने वित्त वर्ष के पहले महीने में ही कुछ जरूरी काम निपटाने के लिए मोहलत दी थी। ऐसे में यह मोहलत 30 अप्रैल को खत्म हो रही है। अगर आपने आज कुछ जरूरी काम नहीं निपटाए तो आपको मुश्किल हो सकती है। जानिए 30 अप्रैल तक आपको कौन कौन से काम हर हाल में निपटा ही लेने चाहिए।

बैंक खाते को आधार से जोड़ने का आखिरी मौका:

बैंक या दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में अकाउंट खोला है तो आपको 30 अप्रैल तक नो योर कस्टमर (केवाईसी) डिटेल या आधार नंबर देना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में आपके पास यह काम करने के लिए सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। ऐसा नहीं करने पर आपका खाता ब्लॉक भी किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी सभी खाताधारकों के साथ नहीं होगा, बल्कि जिनके खाते 1 जुलाई 2014 से 31 अगस्त 2015 के बीच खुले हैं, उन्हें ही एफएटीसीए नियमों का पालन करना है। आपको बता दें कि आरबीआई और आयकर विभाग के निर्देशों के मुताबिक बैंक उपभोक्ताओं को अपने खातों को आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी कर दिया गया है।

सर्विस टैक्स भरने का आखिरी दिन:

केंद्र सरकार ने सर्विस टैक्स भरने वालों को पांच और दिन की मोहलत दे दी है। इस मियाद को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दिया गया है। इनडायरेक्ट टैक्स डिपार्टमेंट की टॉप पॉलिसी मेकिंग बॉडी ने बताया, “सीबीईसी ने एक अक्टूबर से 31 मार्च 2017 की अवधि के लिए फार्म एसटी-3 जमा करने की तारीख को 25 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2017 कर दिया है।”

विभाग की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि प्रत्येक पंजीकृत सेवा करदाता को जुर्माने से बचने के लिए निश्चित तारीख से पहले (अर्धवार्षिक आधार पर) फार्म एसटी-3 में सेवा कर रिटर्न फाइल करना होगा। अप्रैल-सितंबर अवधि के लिए अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि अक्टूबर-मार्च अवधि के लिए यह तारीख 25 अप्रैल है। केंद्रीय उत्पादक एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने बताया कि अंतिम तारीख बढ़ाई जा रही है क्योंकि करदाताओं को 25 अप्रैल तक वेबसाइट को लेकर बीच बीच में परेशानी आ रही थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण जमा योजना (पीएमजीकेवाई) के अंतर्गत आखिरी मौका:

लोगों को अपनी अघोषित आय का खुलासा करने के लिए एक और मौका दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण जमा योजना (पीएमजीकेवाई) की मियाद को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत जमा किए गए धन पर चाल साल तक ब्याज नहीं दिया जाएगा। 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई मियाद बैंकों के लिए भी लागू होगी, ताकि बैंक आरबीआई के ई-कुबेर सिस्टम पर भी डिटेल्स अपलोड कर पाएं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण जमा योजना के तहत एक खिड़की 17 दिसंबर, 2016 को खोली गई थी। यह उन जमाकर्ताओं के लिए आखिरी मौका था जिन्होंने अपनी अघोषित आय पर टैक्स और जुर्माना नहीं भरा था।

यह भी पढ़ें: बिना आधार नहीं मिलेगा इन 6 योजनाओं का फायदा जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।