यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिकी नहीं दुनिया के इस देश में लोग देते हैं सबसे ज्यादा टैक्स, जानिए
जानिए किन देशों में लोग अमेरिका से भी ज्यादा कर का भुगतान करते हैं

नई दिल्ली (जेएनएन)। अमेरिका में रहने वाले लोग अगर यह मानते है कि दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स अमेरिकन्स ही भरते हैं तो वो यहां पर गलत हैं। कम से कम हाल फिलहाल के वर्षों का आंकड़ा तो कुछ ऐसा ही कहता है। सच्चाई यह है कि एक अमेरिकी नागरिक औसत रुप से जितने टैक्स का भुगतान करता है वह दुनिया के विकसित देशों के तुलना में मामूली रुप से कम है। आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डिवेलपमेंट (ओईसीडी) ने 35 देशों के करदाताओं का अध्ययन किया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुनिया की किन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में रहने वाले लोगों पर टैक्स का कितना बोझ है। क्या आप बता सकते हैं इसमें अव्वल कौन है? आप खुद ही जानिए
