सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Credit Card के बकाया से चाहते हैं छुटकारा, तो इन पांच स्मार्ट टिप्स का करें पालन

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 13 Aug 2020 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:18 AM (IST)

अगर आप भी लॉकडाउन के दौरान क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंसे हैं तो लोन के बोझ से छुटकारा के लिए कुछ जरूरी बातों पर गौर करें।

Credit Card के बकाया से चाहते हैं छुटकारा, तो इन पांच स्मार्ट टिप्स का करें पालन
Credit Card के बकाया से चाहते हैं छुटकारा, तो इन पांच स्मार्ट टिप्स का करें पालन

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोनावायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई, जिसकी वजह से कई लोगों की नौकरी चली गई जबकि बहुत सारे लोगों के वेतन में कटौती की गई। इस वजह से वित्तीय संकट खड़ा हो गया है। वित्तीय संकट के बीच अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कुछ लोगों ने बड़े पैमाने पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है। जिन लोगों ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है वे भारी कर्ज संकट में फंसे हुए हैं। अगर आप भी लॉकडाउन के दौरान क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंसे हैं तो लोन के बोझ से छुटकारा के लिए कुछ जरूरी बातों पर गौर करें।

बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का विकल्प

इस सुविधा का उपयोग करके आप कम दर पर एक कार्ड से दूसरे कार्ड पर बकाया ट्रांसफर कर सकते हैं और आपको उस कर्ज को चुकाने के लिए छह महीने तक का समय मिलेगा। 

क्रेडिट कार्ड को EMI में बदलें

कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपको कार्ड पर बकाया राशि को मासिक किस्तों में एक समान दर पर बदलने की अनुमति देती हैं जो उस दर से बहुत कम है जिसे आपने देय तिथि से चूकने पर भुगतान किया होगा। आपका बैंक बकाया EMI में बदलाव करने के लिए 1-2% के बीच प्रोसेसिंग शुल्क लेगा।

सबसे ज्यादा ब्याज वाले कर्ज का भुगतान पहले करें

अगर क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा कर्ज है तो सबसे पहले ज्यादा ब्याज वाले कर्ज का भुगतान करें। अगर आपके एक कार्ड में ज्यादा पैसा है तो पहले उससे दूसरे कार्ड का भुगतान कर दें। 

पर्सनल लोन लेकर सभी क्रेडिट कार्ड बकाया राशि का भुगतान कर सकते हैं

आप अपने सभी कार्डों पर कुल देय राशि की गणना करें और पूरे क्रेडिट कार्ड की देय राशि के लिए पर्सनल लोन के वास्ते विभिन्न बैंकों से बात करें। उस बैंक से लोन लें जो आपको सबसे कम दर पर लोन दे रहा है और एक बार में बकाया सभी क्रेडिट कार्ड के लोन को चुकता करें। अपनी चुकौती क्षमता के अनुसार पर्सनल लोन टेन्योर को चुनें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।