सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adani Ports ने किया कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण, पांच साल में क्षमता दोगुनी करने की योजना

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sun, 02 Apr 2023 08:53 AM (IST)

Adani Group News अदाणी पोर्ट्स की ओर से चेन्नई से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण किया ...और पढ़ें

Adani Ports completes acquisition of Karaikal Port
Adani Ports completes acquisition of Karaikal Port

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अदाणी पोर्ट्स (Adani Port) की ओर से कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (Karaikal Port Pvt Ltd (KPPL)) का 1485 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया गया है। ये अधिग्रहण नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मंजूरी के बाद हुआ है।

इससे पहले अदाणी पोर्ट्स को केपीपीएल की कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) के तहत एक सफल समाधान आवेदक घोषित किया गया था।

तमिलनाडु के अहम इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास

कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि यह पोर्ट तमिलनाडु के अहम इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास स्थित है और 9 एमएमटीपीए की क्षमता वाली सीपीसीएल (CPCL) रिफाइनरी भी इस पोर्ट के नजदीक आ रही है।

कराईकल पोर्ट को अपग्रेड करेगा अदाणी

कराईकल पोर्ट के पास पुडुचेरी में गहरे पानी का एक बंदरगाह है, जिसमें कुल पांच ऑपरेशनल वर्थ, तीन रेलवे साइडिंग के साथ 21.5 एमएमटी की कार्गो हैंडलिंग क्षमता है। कंपनी के पास 600 हैक्टयर से अधिक जमीन है।

पोर्ट के अधिग्रहण के बाद अदाणी पोर्ट की ओर से जारी बयान में सीईओ करण अदाणी ने कहा कि कराईकल पोर्ट के आने बाद कंपनी देश में 14 पोर्ट्स का परिचालन कर रही है। अदाणी पोर्ट आने वाले दिनों में करीब 850 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिससे ग्राहकों के लिए लॉजिस्टिक लागत कम हो।

पांच साल में दोगुनी होगी क्षमता

आगे कहा कि हम अलगे पांच सालों में इस पोर्ट की क्षमता को दोगुना कर देंगे और इसे एक बहुउद्देशीय बंदरगाह बनाने के लिए एक कंटेनर टर्मिनल भी बनाएंगे।

कराईकल बंदरगाह को 2009 में चालू किया गया था और इसे केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल जिले में विकसित किया गया था। यह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 300 किलोमीटर दूर स्थित है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, विविध अदानी समूह की प्रमुख परिवहन शाखा, भारत की सबसे बड़ी निजी बंदरगाहों और रसद कंपनी है।