सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adani Port Q3 Results: दिसंबर तिमाही में अडानी पोर्ट का मुनाफा 13 प्रतिशत गिरा; आय 5,000 करोड़ के पार

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 07 Feb 2023 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 04:23 PM (IST)

Adani Port Q3 Results दिसंबर तिमाही में अडानी पोर्ट की आय पिछले साल के मुकाबले 4713.37 करोड़ रुपये से बढ़कर ...और पढ़ें

Adani Group shares december quarter results News
Adani Group shares december quarter results News

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अडानी पोर्ट और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिटेड मुनाफा 12.94 प्रतिशत गिरकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कंपनी की ओर से समान अवधि में 1,535.28 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया था।

कंपनी की ओर से नियामक को दी गई सूचना के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 5,051.17 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 4,713.37 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 3,507.18 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि एक साल पहले 2,924.30 करोड़ रुपये था।

अधिग्रहणों से होगा फायदा

अडानी पोर्ट के सीईओ करण अडानी ने कहा कि कंपनी ने हाइफ़ा पोर्ट कंपनी, आईओटीएल, आईसीडी टम्ब , Ocean Sparkle और गंगावरम पोर्ट के को भी पूरा किया है, और अपने व्यवसाय मॉडल को एक में ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी की तरफ ले जाने के लिए कार्य कर रही है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 14,500 से 15,000 करोड़ का EBITDA करने का लक्ष्य रखा है। नेट डेट टू EBITDA अनुपात भी कंपनी द्वारा तय की गई सीमा 3-3.5X की रेंज में है।

अडानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 73 प्रतिशत बढ़ा

अडानी ट्रांसमिशन ने कल दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का मुनाफे 73 प्रतिशत बढ़कर 478 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल कंपनी को इस दौरान 277 करोड़ का मुनाफा हुआ था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 16 प्रतिशत बढ़कर 3,037 करोड़ रुपये हो गई है, जोकि पिछले साल 2,623 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें-

Adani Share Price: अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी, एंटरप्राइजेज में लगा 20 प्रतिशत का अपर सर्किट

Train Chain Pulling Rules: ट्रेन में यात्रा करते समय कभी न करें ये गलती, हो सकती है एक साल की जेल