इस भारतीय अरबपति की कंपनी अमेरिका में कैंसर की दवा लॉन्च करने को तैयार! USFDA ने रिव्यू के लिए दिखाई हरी झंडी
यूएस एफडीए ने जायडस लाइफसाइंसेज के कैंसर की दवा 'कीट्रूडा' के बायोसिमिलर के आवेदन को समीक्षा के लिए मंजूरी दे ...और पढ़ें

भारतीय कंपनी लाएगी कैंसर दवा (AI फोटो)
HighLights
जायडस के कैंसर दवा कीट्रूडा बायोसिमिलर को अमेरिकी FDA की मंजूरी मिली
पेम्ब्रोलिज़ुमैब बायोसिमिलर US मार्केट में लाने वाली पहली कंपनी बन सकती है
FDA का अंतिम फैसला 2027 की तीसरी तिमाही तक आने की उम्मीद
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जायडस लाइफसाइंसेज की उस एप्लीकेशन को रिव्यू के लिए मंजूरी दे दी है, जिसमें कैंसर की दवा 'कीट्रूडा' (पेम्ब्रोलिज़ुमैब) के दुनिया के पहले सार्वजनिक रूप से घोषित बायोसिमिलर की समीक्षा की जानी है। कीट्रूडा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दवाओं में से एक है, जिससे इसे बनाने वाली कंपनी मर्क (भारत में MSD) को हर साल 30 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई होती है।
कौन है कंपनी का मालिक?
जायडस लाइफसाइंसेज का कंट्रोल अरबपति बिजनेसमैन पंकज रमनभाई पटेल करते हैं, जिनका परिवार ही कंपनी का मालिक है और इसे चलाता है। बात करें दवा की तो अगर प्रस्तावित बायोसिमिलर FYB206 को मंजूरी मिल जाती है, तो अहमदाबाद की यह कंपनी US मार्केट में पेम्ब्रोलिज़ुमैब लाने वाली पहली कंपनियों में से एक बन सकती है।
पेम्ब्रोलिज़ुमैब त्वचा, फेफड़े, ब्रेस्ट और कोलन कैंसर समेत लगभग 19 तरह के कैंसर के लिए FDA-अप्रूव्ड 40 से ज्यादा मामलों में दी जाती है।
'एक अहम कदम'
जायडस के पास US और कनाडा के लिए एक्सक्लूसिव कमर्शियलाइजेशन अधिकार हैं और इस प्रोडक्ट के लिए नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में उसका काफी कमर्शियल अनुभव है। जायडस लाइफसाइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शरविल पी पटेल ने कहा, "एप्लीकेशन का स्वीकार किया जाना US और कनाडा में सस्ती पेम्ब्रोलिज़ुमैब थेरेपी तक पहुँच बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।"
फैसला 2027 की तीसरी तिमाही तक आने की उम्मीद
जायडस ने बताया कि अब इस दवा का पूरा रेगुलेटरी वैल्यूएशन होगा और FDA के रिव्यू का फैसला 2027 की तीसरी तिमाही तक आने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन (BLA) 2026 की तीसरी तिमाही में जमा की गई थी... FYB206 के लिए रेगुलेटरी डॉसियर भी हेल्थ कनाडा को जमा कर दिया गया है।"
बायोफार्मास्युटिकल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म 'ड्रगपेटेंटवॉच' के अनुसार, ऐतिहासिक रूप से रिव्यू के लिए स्वीकार किए गए बायोसिमिलर के लिए FDA की मंजूरी दर 90% से अधिक रही है।
शेयर में गिरावट
आज बुधवार को बीएसई पर जायडस के शेयर में गिरावट है। करीब साढ़े 9 बजे ये 1.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 1111 रुपये पर है। बीते एक महीने में ये शेयर 1.09 फीसदी और 6 महीनों में 18.7 फीसदी चढ़ा है।
ये भी पढ़ें - 108 साल पुराना इतिहास: जब भारत में बना दुनिया का पहला बिना पशु-चर्बी वाला साबुन, आर्देशिर गोदरेज का था मास्टरमाइंड आइडिया
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
