सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JP Power में अदाणी ने खरीदी थी 24% हिस्सेदारी, क्या अब 51% तक ले जाने का है प्लान; कंपनी ने खुद दिया जवाब

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:55 AM (IST)

अदाणी पावर ने जेपी पावर में अपनी हिस्सेदारी 24% से बढ़ाकर 51% करने की खबरों को पूरी तरह से अफवाह ...और पढ़ें

अदाणी पावर की जेपी पावर में 24% हिस्सेदारी।

अदाणी पावर की जेपी पावर में 24% हिस्सेदारी।

HighLights

  1. अदाणी पावर ने जेपी पावर में 24% हिस्सेदारी खरीदी थी।

  2. मीडिया रिपोर्ट में 51% हिस्सेदारी बढ़ाने का दावा किया गया।

  3. अदाणी पावर ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एक समय उत्तर भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी रही जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associate) का नाम मिट चुका है। क्योंकि यह कंपनी दिवालिया होकर गौतम अदाणी के हाथों बिक चुकी है। जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी की जहां-जहां हिस्सेदारी थी, अब वहां-वहां अदाणी की कंपनियों की हिस्सेदारी हो गई है। JP Associates की जेपी पावर (JP Power) में 24 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अदाणी की अदाणी पावर के पास चली गई।

इस हिस्सेदारी को खरीदने के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनी जेपी पावर की मुख्य निवेशक बन गई। इन सबसे बीच एक खबर आई जिसमें यह दावा किया गया कि 2026 के अंत तक जेपी पावर में अदाणी पावर अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 51 फीसदी कर सकता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इसका जवाब अदाणी पावर ने एक फाइलिंग के जरिए दिया है। अदाणी पावर ने साफ कर दिया कि आखिर 51 फीसदी हिस्सेदारी करने वाली खबर में कितना दम है। आइए जानते हैं कि आखिर अदाणी पावर ने क्या बताया।

क्या 2026 के अंत तक जेपी पावर में 51% हिस्सेदारी करेगी जेपी पावर?

जेपी पावर में अदाणी पावर की हिस्सेदारी को लेकर एक मीडिया हाउस ने खबर छापी थी। उस खबर में कहा गया था कि 2026 के अंत में अदाणी पावर अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 51 फीसदी तक ले जाएगा। लेकिन इस खबर पर अदाणी पावर ने जवाब दिया और इसे पूरी तरह से अफवाह बताया। यानी अदाणी पावर की ऐसी कोई योजना नहीं, जिसके जरिए वह जेपी पावर में अपनी हिस्सेदारी को 24 फीसदी से बढ़ाकर 51 फीसद तक करे।

अदाणी पावर ने अपनी फाइलिंग में लिखा- "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह लेख पूरी तरह से गलत है। अदाणी पावर लिमिटेड ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, जैसा कि लेख में दावा किया गया है।"

यह भी पढ़ें- UP Richest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अमीर शहर, नंबर 1 पर नोएडा; बाकी के चार कौन

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)