मुकेश अंबानी जिसे खरीदने की रेस हुए थे बाहर, उसने 3 दिन में दिया 33% का छप्परफाड़ रिटर्न; US से खास कनेक्शन
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के शेयरों में तीन दिनों में 33% की जबरदस्त उछाल देखी गई है, जिसकी वजह विदेशी प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बेचने की योजना है।

व्हर्लपूल इंडिया के शेयरों में 3 दिन में 33% उछाल।
HighLights
व्हर्लपूल इंडिया के शेयरों में 3 दिन में 33% उछाल।
विदेशी प्रमोटर व्हर्लपूल मॉरिशस हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में।
मुकेश अंबानी ने 2025 में कंपनी खरीदने की इच्छा जताई थी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति मुकेश अंबानी ने 2025 में जिस अमेरिकी कंपनी को खरीदने की इच्छा जताई थी, उसने 3 दिन में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया। कंपनी का नाम व्हर्लपूल ऑफ इंडिया (Whirlpool India) है। इसके शेयरों ने पिछले 3 ट्रेडिंग सेशन में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
इस कंपनी का कनेक्शन अमेरिका से है। दरअसल, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अमेरिकी कंपनी व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की सब्सिडियरी की सब्सिडियरी कंपनी है। अब सवाल है कि आखिर कौन सी खबर से इस कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है? आइए जानते हैं।
आज 12% तक भागे Whirlpool India के शेयर
आज यानी 25 सितंबर को व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के शेयर 12 फीसदी तक भागे और बाजार बंद होने के बाद यह 7.30% की बढ़त के साथ 918 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इसके शेयर आज बीएसई पर 853.85 रुपये के स्तर पर खुले थे और 959.60 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए थे। पिछले इक्विटी मार्केट क्लोजिंग के समय इनकी कीमत ₹853.45 प्रति शेयर थी।
वहीं, अगर पिछले तीन ट्रेडिंग दिनों की बात करें तो Whirlpool India के शेयरों ने 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
22 सितंबर को इसके शेयर 721 रुपये के स्तर पर थे और आज यानी 25 सितंबर को यह 918 रुपये के स्तर पर बंद हुए। और अगर आज के इसके उच्चतम स्तर को देखें तो इसने पिछले 3 ट्रेडिंग दिनों में लगभग 33 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। और आज के बंद होने के स्तर को देखे तो इसने लगभग 28 फीसदी का रिटर्न दिया है।
विदेशी प्रमोटर बेच रहे कंपनी में हिस्सेदारी
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया (Whirlpool of India Ltd) एक होम अप्लायंसेज ब्रांड है। कंपनी कई तरह के किचन और लॉन्ड्री अप्लायंसेज बनाती जैसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव ओवन और छोटे घरेलू उपकरण आदि बनाती है।
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड को व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन अपनी सब्सिडियरी कंपनी 'व्हर्लपूल मॉरिशस लिमिटेड' के जरिए कंट्रोल करती है, जिसके पास कंपनी में 39.76% प्रमोटर हिस्सेदारी है। कंपनी का बाकी हिस्सा पब्लिक शेयरहोल्डर्स और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के पास है। और अब खबर है कि Whirlpool of India में व्हर्लपूल मॉरिशस लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी को बेचने का प्लान बना रही है
24 सितंबर को NSE में दी गई जानकारी में, Whirlpool of India ने साफ किया कि कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने को लेकर प्रमोटर कंपनी Whirlpool Corporation के साथ हो रही बातचीत या मोल-भाव में वह शामिल नहीं है।
यह भी पढ़ें- टाटा संस के 18% हिस्से के मालिक शापूरजी पालोनजी ग्रुप को राहत, NCLT ने दिवालियापन याचिका ठुकराई
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
