4 नई कंपनियों की लिस्टिंग से पहले Vedanta के लिए अच्छी खबर, नए माइन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी! जमीन से निकालेगी ये खास चीज
वेदांता को ओडिशा में सिजिमाली बॉक्साइट माइन प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इस खबर ...और पढ़ें

वेदांता के शेयर में है तेजी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। डीमर्जर के बाद वेदांता (Vedanta Demerger) की अलग हुई 4 नई कंपनियों के अगले महीने शेयर बाजार में लिस्ट (Vedanta New Companies Listing) होने की संभावना है। मगर उससे पहले अनिल अग्रवाल की वेदांता के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। दरअसल वेदांता के सिजिमाली बॉक्साइट माइन प्रोजेक्ट को, जो ओडिशा के कालाहांडी और रायगढ़ा जिलों की सीमा पर स्थित एक पहाड़ी पर है, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एक एक्सपर्ट पैनल से पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।
खनन के लिए मंजूरी जरूरी
यह प्रोजेक्ट, जिसके तहत 311 मिलियन टन हाई-क्वालिटी बॉक्साइट रिजर्व को माइन करने का प्रस्ताव है, 1,549 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा और इसके लिए 709.72 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन (वन भूमि की कटाई) की जरूरत होगी।
पर्यावरणीय मंजूरी की सिफारिश इस शर्त पर आधारित है कि 709.72 हेक्टेयर क्षेत्र में, चरण-II की वन मंजूरी प्राप्त किए बिना, कोई भी खनन गतिविधि नहीं की जाएगी। पैनल ने एक खास शर्त ये भी रखी है कि कंपनी को प्रोजेक्ट से जुड़े दो मामलों पर सभी आदेशों और न्यायिक फैसलों का पालन करना होगा, जिनमें से एक मामला सुप्रीम कोर्ट में और दूसरा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में लंबित है।
L&T ने भी की थी कोशिश
लार्सन एंड टुब्रो ने सिजिमाली बॉक्साइट ब्लॉक के अलॉटमेंट के निर्देश के लिए ओडिशा हाई कोर्ट का रुख किया था। हाई कोर्ट ने 2023 में कंपनी की याचिका को खारिज कर दिया था और माना था कि L&T ने अपने प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है और वह इस ब्लॉक के लिए माइनिंग लीज पाने की हकदार नहीं है।
फोकस में रहेगा शेयर
आज बुधवार को इस खबर के बीच वेदांता का शेयर फोकस में रहेगा, जो कल मंगलवार को NSE पर 3.73 फीसदी की मजबूती के साथ 344.90 रुपये पर बंद हुआ था। आज कंपनी का शेयर 344.90 रुपये के पिछले क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 347.40 रुपये पर खुला है और 9.20 बजे ये 7 रुपये या 2.03 फीसदी की मजबूती के साथ 351.90 रुपये पर है।
ये भी पढ़ें - Vedanta Demerger: डीमैट अकाउंट में आने लगे नई कंपनियों के शेयर, मगर कब खत्म होगा लिस्टिंग का इंतजार? पढ़ें बड़ी अपडेट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
