वेदांता से आई बड़ी खबर, 4 कंपनियों की लिस्टिंग के बीच अरुण मिश्रा का कार्यकाल बढ़ा और एल्युमीनियम बिजनेस CEO...!
वेदांता डीमर्जर के बीच कंपनी बोर्ड ने दो अहम फैसले लिए हैं। अरुण मिश्रा का कार्यकारी निदेशक के तौर पर ...और पढ़ें
-1780060587587_m.webp)
डीमर्जर के बाद एल्युमीनियम बिजनेस CEO पद समाप्त
HighLights
अरुण मिश्रा का कार्यकारी निदेशक कार्यकाल दो माह बढ़ा।
डीमर्जर के बाद एल्युमीनियम बिजनेस CEO पद समाप्त।
राजीव कुमार ने कंपनी के SMP पद से तत्काल इस्तीफा दिया।
नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की वेदांता डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद 4 कंपनियों की लिस्टिंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने जानकारी दी कि अरुण मिश्रा का कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यकाल 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है और डीमर्जर के बाद राजीव कुमार ने SMP (senior manager personal) छोड़ दिया।
कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोर्ड ने इस बात का संज्ञान लिया कि डीमर्जर के परिणामस्वरूप, CEO एल्युमीनियम बिजनेस का पद कंपनी के SMP पद के रूप में समाप्त हो गया है, और तदनुसार,राजीव कुमार तत्काल प्रभाव से कंपनी के SMP नहीं रहे।
डीमर्जर और कंपनियों की लिस्टिंग के बीच बोर्ड ने लिए 2 बड़े फैसले
Vedanta का डीमर्जर प्लान लागू होन के बाद वेदांता से अलग हुईं चार कंपनियों की लिस्टिंग अभी तक नहीं हुई है। हालांकि, निवेशकों के खाते में नई कंपनियों के शेयर आ चुके हैं। अब लिस्टिंग से पहले वेदांता के बोर्ड ने दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला फैसला है कि बोर्ड ने अरुण मिश्रा का कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यकाल बढ़ा दिया।
इसके साथ ही डीमर्जर के बाद CEO एल्युमीनियम बिजनेस का पद कंपनी के SMP पद के रूप में समाप्त हो गया है, और तदनुसार, राजीव कुमार तत्काल प्रभाव से कंपनी के SMP नहीं रहे।
वेदांता ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- "नॉमिनेशन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर, बोर्ड ने अरुण मिश्रा (DIN: 01835605) का कंपनी के कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यकाल दो (2) महीने के लिए और बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यह विस्तार 1 जून, 2026 से 31 जुलाई, 2026 तक प्रभावी होगा, बशर्ते कंपनी के शेयरधारकों से इसकी मंजूरी मिल जाए। यह विस्तार ग्रुप के भीतर चल रहे व्यापक संगठनात्मक बदलावों को देखते हुए, नेतृत्व की निरंतरता और निर्बाध व्यावसायिक संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरिम उपाय के तौर पर मंज़ूर किया जा रहा है।"
कब होगी वेदांता की चार कंपनियों की लिस्टिंग
वेदांता से अलग हुईं वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और आयरन एंड स्टील की लिस्टिंग मध्य जून तक होगी। अनिल अग्रवाल ने एक प्राइवेट चैनल को दिए इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी थी।
Source- BSE Filing
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
