सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार बंद होने से 4 मिनट पहले NSE पर वेदांता लिमिटेड ने दिया बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर अहम तारीख; और क्या कहा?

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:21 PM (IST)

वेदांता लिमिटेड ने 28 अक्टूबर 2026 को बोर्ड बैठक में 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने की घोषणा की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. वेदांता Q2 नतीजे 28 अक्टूबर 2026 को जारी होंगे।

  2. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  3. कंपनी ने 1 से 30 अक्टूबर तक ट्रेडिंग विंडो बंद की।

नई दिल्ली। वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने शेयर बाजार बंद होने से पहले एक अहम अपडेट दिया है। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी है। वेदांता लिमिटेड के शेयर 22 अक्टूबर को डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने क्या कहा?

ट्रेडिंग विंडो बंद: इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत, कंपनी के नामित व्यक्तियों के लिए कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग 1 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेगी।

इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस कॉल: दूसरी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के बाद, 28 अक्टूबर 2026 को ही शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे एक अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल होगी, जिसमें कंपनी के प्रदर्शन पर मैनेजमेंट सवालों के जवाब देगा। इस इन्वेस्टर कॉल की रिकॉर्डिंग 28 अक्टूबर 2026 को कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

शेयरों में गिरावट

वेदांता लिमिटेड के शेयर लगातार 6 महीनों से एक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। स्टॉक ने मई 2026 में 360 रुपये का स्तर छुआ था और जिसके बाद से यह 290 से 250 की रेंज में ट्रेड कर रहा है।

ये भी पढ़ें - भारतीय बाजार में आया 'JIO' का तूफान! क्या ₹87000 करोड़ के सब्सक्रिप्शन के साथ बना भारत का सबसे बड़ा IPO?

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)