सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI MDR लागू होने के बाद Paytm और MobiKwik के शेयरों ने भरी उड़ान, 7% तक उछले स्टॉक्स; इन कंपनियों की होगी बंपर कमाई!

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:52 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 11:05 AM (IST)

एनपीसीआई द्वारा ₹2000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने की घोषणा के बाद, पेटीएम और मोबीक्विक जैसे ...और पढ़ें

7% तक उछले स्टॉक्स

7% तक उछले स्टॉक्स

HighLights

  1. ₹2000 से ऊपर के UPI लेनदेन पर 0.4% MDR लागू।

  2. Paytm और MobiKwik के शेयरों में 7% तक की तेजी।

  3. फिनटेक कंपनियों के लिए ₹22,000 करोड़ का नया राजस्व पूल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा UPI पेमेंट्स पर नए नियमों के ऐलान के बाद, शेयर बाजार में फिनटेक कंपनियों के शेयर में जबरदस्त जश्न का माहौल है। बुधवार को Paytm, MobiKwik और Pine Labs जैसी कंपनियों के शेयरों में 5% से लेकर 7% तक की शानदार तेजी दर्ज की गई है।

NPCI ने 15 अक्तूबर 2026 से ₹2,000 से ऊपर के कमर्शियल UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट MDR लगाने का ऐलान किया है। इस कदम से डिजिटल पेमेंट कंपनियों के लिए कमाई का एक बहुत बड़ा रास्ता खुल गया है, जिसे बाजार और ब्रोकरेज हाउस हाथोंहाल ले रहे हैं।

शेयरों में दिखा MDR इफेक्ट

Paytm के शेयर करीब 4.62% की उछाल के साथ ₹1,810 के स्तर पर पहुंच गए। वहीं MobiKwik हाल ही में लिस्ट हुई इस फिनटेक कंपनी के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में 5% से 7% तक की बंपर तेजी देखी गई। Pine Labs की बात करें तो इस दिग्गज पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी (जो POS मशीनें भी बनाती है) को लेकर भी ब्रोकरेज फर्म्स (जैसे Jefferies और Morgan Stanley) ने बहुत ही पॉजिटिव (बुलिश) नजरिया जारी किया है।

क्या है नया नियम?

NPCI के मुताबिक, 15 अक्तूबर से बड़े व्यापारियों को ₹2,000 से ऊपर के लेनदेन पर 0.4% MDR चार्ज देना होगा। ग्राहकों के लिए UPI पेमेंट पहले की तरह ही बिल्कुल फ्री रहेगा। छोटे दुकानदारों (P2PM कैटेगरी) को इस दायरे से बाहर रखा गया है। उन पर शून्य (Zero) MDR ही लागू रहेगा।₹75,000 या उससे ज्यादा के बड़े ट्रांजैक्शन पर MDR की अधिकतम सीमा ₹300 प्रति लेनदेन फिक्स कर दी गई है।

किसे मिलेगा कितना हिस्सा?

व्यापारी से जो 0.4% फीस काटी जाएगी वो पूरी तरह से UPI इकोसिस्टम के बीच बांटी जाएगी। इसका डिस्ट्रीब्यूशन कुछ ऐसे होगा।

1. जारीकर्ता बैंक (Issuing Bank): 0.16%
2. अधिग्रहणकर्ता बैंक (Acquiring Bank): 0.12%
3. पेमेंट ऐप (जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay): 0.08%
4. पेयर PSP (Payer Payment Service Provider): 0.04%

फिनटेक कंपनियों की क्यों हुई मौज?

अभी तक कंपनियां फ्री में UPI सर्विस दे रही थीं, जिससे उन पर भारी लागत का बोझ था। ब्रोकरेज फर्म 'बर्नस्टीन' (Bernstein) के अनुमान के मुताबिक, इस 0.4% MDR के लागू होने से वित्त वर्ष 2027-28 तक इंडस्ट्री के लिए ₹22,000 करोड़ का नया रेवेन्यू पूल (Revenue Pool) तैयार होगा।

यह भी पढ़ें: अंबानी को एक झटके में मिलेंगे ₹12,500 करोड़! 3 साल बाद Reliance ने चला बड़ा दांव, क्या है मास्टरप्लान?