सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 आईपीओ, किसका GMP देगा सबसे ज्यादा रिटर्न? फटाफट करें चेक

Published: Sun, 17 May 2026 08:28 AM (IST)

अगले कारोबारी हफ्ते में 6 नए एसएमई आईपीओ खुलने वाले हैं, जिनमें एनएफपी संपूर्ण फूड्स, टीमटेक फॉर्मवर्क और वेगोरामा पंजाबी ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलेंगे 6 IPO

अगले हफ्ते खुलेंगे 6 IPO

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। अगले हफ्ते आईपीओ की भरमार होने वाली है। अगले कारोबारी सप्ताह में 6 आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने वाले हैं। ये सभी आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। जो कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं, उनमें NFP संपूर्ण फूड्स, टीमटेक फॉर्मवर्क सॉल्यूशंस, वेगोरामा पंजाबी अंगीठी, हरिकांता ओवरसीज, ऑटोफर्निश और एम आर मनीवेनी फूड्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इन आईपीओ की डिटेल और चेक करते हैं कि किसका GMP सबसे अधिक चल रहा है।

NFP Sampoorna Foods IPO

एनएफपी संपूर्ण फूड्स का आईपीओ 18 मई को खुलकर 20 मई को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रुपये है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
बात करें जीएमपी की, तो इंवेस्टरगेन के अनुसार एनएफपी संपूर्ण फूड्स का जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।

Teamtech Formwork Solutions IPO

टीमटेक फॉर्मवर्क अपना आईपीओ 19 मई को लॉन्च करेगी, जो कि 21 मई तक खुला रहेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 61-63 रुपये है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इसका जीएमपी भी जीरो है।

Vegorama Punjabi Angithi IPO

इस कंपनी का आईपीओ 20 मई को लॉन्च होगा, जो कि 22 मई तक खुला रहेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 73-77 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 6 रुपये चल रहा है।

Harikanta Overseas IPO

इस कंपनी का आईपीओ 20 मई को लॉन्च होगा, जो कि 22 मई तक खुला रहेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 91-96 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।

Autofurnish IPO

ऑटोफर्निश का आईपीओ 21 मई को लॉन्च होगा, जो कि 25 मई तक खुला रहेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 41 रुपये है, जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी भी 0 है।

M R Maniveni Foods IPO

इस कंपनी का आईपीओ 22 मई को लॉन्च होगा, जो कि 26 मई तक खुला रहेगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 51-52 रुपये है, जबकि लॉट साइज 4000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी भी 0 है।

ये भी पढ़ें - ₹1.5 से कम का शेयर, मगर कमाया ₹1185 करोड़ का प्रॉफिट; देश भर में चलाती है 26000 टावर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)