सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Dividend: इस हफ्ते डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट्स; किन शेयरों पर रखें नजर

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:50 AM (IST)

इस हफ्ते 5 से 9 अक्तूबर के बीच कई कंपनियों ने डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जैसे कॉर्पोरेट एक्शन ...और पढ़ें

इस हफ्ते डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट्स

इस हफ्ते डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट्स

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हम यहां आपको इस हफ्ते यानी 5 से 9 अक्तूबर तक चलने वाले हफ्ते में डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर वाले शेयर कौन से हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं। NMDC, PH Capital, MoldTek Technologies, PTC India और GTV Engineering Limited के शेयरों में आने वाले हफ्ते में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। इन कंपनियों ने कॉर्पोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट तय की हैं।

करीब 15 कंपनियों ने डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, बोनस इश्यू, स्पिन-ऑफ जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट तय की हैं। जो निवेशक ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन पर नजर रखते हैं, उनके लिए आने वाले डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी यहां दी गई है।

आने वाले कॉर्पोरेट एक्शन की रिकॉर्ड डेट (5-9 अक्टूबर)

NMDC, PTC इंडिया, एक्सेल्या सॉल्यूशंस इंडिया, कैस्पियन कॉर्पोरेट सर्विसेज़, स्काईवेज़ एयर सर्विसेज आदि ने अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इनकी रिकॉर्ड डेट आने वाले हफ्ते में होगी।

कंपनी का नाम मकसद रिकॉर्ड डेट
एनएमडीसी लिमिटेड फाइनल डिविडेंड ₹1 05 अक्टूबर
बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹5) 06 अक्टूबर
वरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस लिमिटेड स्पिन-ऑफ 06 अक्टूबर
जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड बोनस इश्यू 2:1 07 अक्टूबर 
पीएच कैपिटल लिमिटेड बोनस इश्यू 10:1 07 अक्टूबर
पीटीसी इंडिया लिमिटेड फाइनल डिविडेंड ₹5.50 07 अक्टूबर
भाग्यनगर इंडिया लिमिटेड स्पिन-ऑफ 08 अक्टूबर
शंकरा बिल्डप्रो लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट (₹10 से ₹2) 08 अक्टूबर 
शार्दुल सिक्योरिटीज लिमिटेड शेयरों की बायबैक 08 अक्टूबर
एक्सेल्या सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड फाइनल डिविडेंड ₹35 09 अक्टूबर
कैस्पियन कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड फाइनल डिविडेंड ₹ 0.50 09 अक्टूबर
मोल्डटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड बोनस इश्यू 1:1 09 अक्टूबर
मोल्डटेक पैकेजिंग लिमिटेड बोनस इश्यू 1:1 09 अक्टूबर
स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड अंतरिम डिविडेंड ₹0.25 09 अक्टूबर
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड शेयरों की बायबैक 09 अक्टूबर

इसके अलावा, GTV Engineering, PH Capital, MoldTek Technologies, MoldTek Packaging Limited आदि ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की हैं।

यह भी पढ़ें: Aadhaar-Pan Update: घर बदलने पर ऐसे अपडेट करें आधार-पैन कार्ड का पता, ऑनलाइन प्रोसेस से मिनटों में होगा काम

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)