सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar-Pan Update: घर बदलने पर ऐसे अपडेट करें आधार-पैन कार्ड का पता, ऑनलाइन प्रोसेस से मिनटों में होगा काम

Published: Fri, 02 Oct 2026 04:57 PM (IST)

Aadhaar-Pan Address Update: नया घर बदलने पर आधार और पैन कार्ड में पता ऑनलाइन अपडेट करना अब बेहद आसान हो गया है।

आधार-पैन अपडेट प्रोसेस

आधार-पैन अपडेट प्रोसेस

HighLights

  1. आधार में पता myAadhaar पोर्टल से OTP द्वारा अपडेट करें।

  2. पैन कार्ड में पता Aadhaar e-KYC से आसानी से बदलें।

  3. पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट जैसे वैध दस्तावेज़ अपलोड करना आवश्यक है।

नई दिल्ली: अगर आपने हाल ही में नया घर लिया है या दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं, तो सबसे जरूरी कामों में से एक है अपने Aadhaar और PAN कार्ड में नया पता अपडेट करना। अच्छी बात यह है कि अब यह काम बेहद आसान हो गया है और आप घर बैठे ऑनलाइन कुछ मिनटों में इसे पूरा कर सकते हैं। सरकार ने डिटिजल सर्विसेज को आसान बनाते हुए इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है।

Aadhaar में पता कैसे अपडेट करें?

Aadhaar में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे myAadhaar पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

  • सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें
  • अपना Aadhaar नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
  • Address Update ऑप्शन चुनें
  • नया पता भरें और वैध Address Proof अपलोड करें
  •  डिटेल्स चेक करके सबमिट करें
  • इसके बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

PAN कार्ड में पता कैसे बदलें?

PAN कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का सबसे आसान तरीका Aadhaar के जरिए e-KYC करना है।

ऑनलाइन प्रोसेस:

  • Protean (NSDL) या UTIITSL पोर्टल पर जाएं
  • Change/Correction in PAN Data” विकल्प चुनें
  • PAN नंबर और बाकी जानकारी भरें
  • Aadhaar-based e-KYC चुनें
  • OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें

जैसे ही e-KYC पूरा होता है, Aadhaar में जो नया पता है वही PAN डेटाबेस में अपडेट हो जाता है। अगर आप चाहें तो फॉर्म भरकर भी अपडेट कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन तरीका ज्यादा तेज और आसान है।

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

Aadhaar एड्रेस अपडेट के लिए आपको इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट देना होगा:

  • पासपोर्ट
  • बैंक स्टेटमेंट
  •  वोटर ID
  • बिजली/पानी/गैस बिल
  • राशन कार्ड

आज के डिजिटल दौर में Aadhaar और PAN में एड्रेस अपडेट करना बेहद आसान हो गया है। अगर आपने घर बदला है, तो इस जरूरी अपडेट को टालें नहीं क्योंकि अब यह काम सिर्फ कुछ मिनटों में ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Ind Vs Pak World Cup 2027: महामुकाबले का महा-टिकट! जानें भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए चुकाने होंगे कितने रुपये