Trent Share: 10% उछला टाटा समूह का ये शेयर, Zudio ने रचा 1,000 स्टोर्स का इतिहास
ट्रेंट लिमिटेड ने सितंबर 2026 तिमाही में 23% राजस्व वृद्धि दर्ज की, जिसमें Zudio और Westside जैसे ब्रांड्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Trent Share: 10% उछला टाटा समूह का ये शेयर
HighLights
ट्रेंट का Q2 FY27 राजस्व 23% बढ़कर ₹5,788 करोड़ हुआ।
Zudio ने 1,000 स्टोर्स का ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया।
BofA सिक्योरिटीज ने ट्रेंट शेयर को 'BUY' रेटिंग दी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की दिग्गज रिटेल कंपनी ट्रेंट (Trent Ltd) ने सितंबर 2026 तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी कर दिए हैं। Zudio और Westside जैसे सुपरहिट ब्रांड्स वाली इस कंपनी ने रेवेन्यू के मोर्चे पर बाजार में तहलका मचा दिया है। आंकड़ों के साथ ही ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स भी इस शेयर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं।
रेवेन्यू में 23% की बंपर छलांग
शेयर बाजार (Exchanges) को दी गई जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही (Q2 FY27) में ट्रेंट का स्टैंडअलोन रेवेन्यू (Standalone Revenue from operations) सालाना आधार पर 23% की छलांग के साथ ₹5,788 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹4,724 करोड़ था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (H1 FY27) में भी कंपनी का कुल रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹11,454 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
Zudio ने गाड़े झंडे, पार किया 1,000 स्टोर्स का माइलस्टोन
ट्रेंट की इस तूफानी ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक वैल्यू-फैशन चेन Zudio का है। कंपनी के इस तिमाही में एक बड़ा ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल करते हुए 1,000वां Zudio स्टोर खोला है। विस्तार की बात करें तो Q2 FY27 के दौरान ट्रेंट ने नेट आधार पर 17 नए Zudio स्टोर्स और 10 नए Westside स्टोर्स खोले हैं। 30 सितंबर 2026 तक पूरे देश में ट्रेंट के पोर्टफोलियो में कुल मिलाकर 1,342 स्टोर्स (Westside, Zudio और अन्य ब्रांड्स) हो चुके हैं।
निवेश क्या करें?
ट्रेंट के लगातार बढ़ रहे स्टोर्स और मजबूत सेल्स को देखते हुए बड़े ग्लोबल ब्रोकरेज भी इस स्टॉक पर बुलिश (Bullish) हैं। दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म BofA Securities ने ट्रेंट के शेयर पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने इस टाटा स्टॉक को 'BUY' (खरीदें) की रेटिंग दी है।
