₹34 का स्टॉक पहुंचा ₹568 पर, निवेशक हो गए मालामाल; अब हर शेयर के बन जाएंगे 10, जानें किसे होगा फायदा
टेम्बो ग्लोबल इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने हाल ही में 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट और वारंट को इक्विटी शेयरों ...और पढ़ें

टेम्बो ग्लोबल करने जा रही स्टॉक स्प्लिट (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
टेम्बो ग्लोबल करने जा रही स्टॉक स्प्लिट
बोर्ड ने 1:10 अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी
वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने का भी फैसला हुआ
नई दिल्ली। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी टेम्बो ग्लोबल इंडस्ट्रीज (Tembo Global Industries) के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार 16 जून 2026 को हुई बैठक में स्टॉक स्प्लिट (शेयर विभाजन) और वारंट कन्वर्जन समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है।
1:10 के अनुपात में होगा स्टॉक स्प्लिट
कंपनी द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर को ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित करने की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, वह बढ़कर 10 शेयर हो जाएंगे। मगर शेयर का मार्केट रेट भी उसी रेशियो में कम हो जाएगा।
स्टॉक स्प्लिट का कारण : कंपनी ने बताया कि इस स्प्लिट का मुख्य उद्देश्य शेयर बाजार में शेयरों की लिक्विडिटी (तरलता) बढ़ाना और उन्हें छोटे निवेशकों के लिए अधिक किफायती बनाना है। इससे कंपनी का शेयरधारक आधार भी व्यापक होगा।
वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने की मंजूरी
बोर्ड ने 4,05,000 कन्वर्टिबल वारंट्स को समान संख्या में इक्विटी शेयरों में बदलने की भी मंजूरी दी है। यह कन्वर्जन ₹285 प्रति शेयर की दर पर किया गया है (जिसमें ₹275 का प्रीमियम शामिल है)। इसके लिए कंपनी को ₹8,65,68,750 की राशि प्राप्त हुई है, जो कुल इश्यू प्राइस का 75% हिस्सा है।
कितने पर है शेयर?
बुधवार को करीब सवा 2 बजे टेम्बो ग्लोबल इंडस्ट्रीज का शेयर 0.30 फीसदी या 1.70 रुपये की तेजी के साथ 568.45 रुपये पर है। बता दें कि इस शेयर की लिस्टिंग शेयर बाजार में अगस्त 2018 में हुई थी और तब इसका रेट 34.50 रुपये था।
यानी ये 34.50 रुपये से 568.45 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को करीब 1548 फीसदी रिटर्न मिला। स्टॉक स्प्लिट के बाद इस शेयर का मार्केट प्राइस भी 1/10 रह जाएगा।
ये भी पढ़ें - चीन बॉर्डर पर एयरटेल का धमाका! अरुणाचल में सेना के साथ मिलकर लगाए 30 सैन्य स्टेशन; इंडियन आर्मी को होगा फायदा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी राय एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
