सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म हुआ टाटा ग्रुप के इन 2 शेयरों का बुरा दौर! बजट के बाद अब दिखेगी तेजी, 4 स्टॉक पर ब्रोकरेज के बड़े टारगेट

Published: Mon, 02 Feb 2026 02:07 PM (IST)

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने बजट के बाद टाटा समूह के चार शेयरों - टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस और ट्रेंट लिमिटेड पर ...और पढ़ें

टाटा समूह के 4 शेयरों में देखने को मिल सकती है अच्छी तेजी

टाटा समूह के 4 शेयरों में देखने को मिल सकती है अच्छी तेजी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। टाटा समूह (Tata Group Shares) के कुछ शेयरों ने पिछले एक-डेढ़ साल में काफी निराश किया है लेकिन अब इन शेयरों का बुरा दौर मानो खत्म होने जा रहा है। इनमें ट्रेंट और टीसीएस के शेयर शामिल है। दरअसल, घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने टाटा समूह के 4 शेयरों पर बजट के बाद खरीदी की राय दी है और बड़े टारगेट प्राइस रखे हैं। इन शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और ट्रेंट लिमिटेड के शेयर हैं।

टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में पिछले कई महीनों से तेजी का सिलसिला जारी है, जबकि ट्रेंट और टीसीएस काफी लंबे वक्त से दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

TCS Share

ICICI डायरेक्ट ने कहा है कि बजट में बायबैक से संबंधित प्रस्ताव से आईटी कंपनीज को फायदा मिलेगा। इसके अलावा, सरकार के डाटा सेंटर इकोसिस्टम को बढ़ाने के प्रयास से भी टीसीएस को लाभ मिलने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों पर 12 महीने के नजरिये से 3780 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Trent Share

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बजट 2026 में घरेलू रिटेल सेक्टर या कपड़ा उद्योग के लिए कोई बड़ा एलान नहीं किया गया है जिससे इन सेक्टर को तेजी मिले, इसलिए ट्रेंट लिमिटेड 'हाई टीन टू लो टेवेन्टी' रेवेन्यू ग्रोथ डिलीवर कर सकते हैं। नए स्टोर खोलने से सेल्स ग्रोथ में उछाल देखने को मिल सकता है।

ICICI डायरेक्ट ने ट्रेंट के शेयरों पर 4500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Titan Share

ICICI डायरेक्ट ने कहा है कि बजट में गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में निकट अवधि में डिमांड को सपोर्ट मिलने की संभावना है, और टाइटन के बिजनेस में ग्रोथ जारी रहेगी।

टाइटन के शेयरों पर ब्रोकरेज ने 4715 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Tata Steel Share

बजट में कैपेक्स के लिए 12.2 लाख करोड़ का आवंटन होना टाटा स्टील के शेयरों के लिए बहुत ही पॉजिटिव है। क्योंकि, इससे टाटा स्टील इंडिया का 40 MTPA कैपिसिटी का लक्ष्य 2030 तक पूरा हो सकता है।

ब्रोकरेज फर्म ने टाटा स्टील के शेयरों पर 224 रुपये टारगेट प्राइस दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)