सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata कंपनी पर आई बड़ी खबर, 1167% का दिया रिटर्न! अब भूटान से मिला 5000 मेगावाट का महाप्रोजेक्ट

Published: Mon, 18 May 2026 03:04 PM (IST)

टाटा पावर ने भूटान की एकमात्र बिजली उत्पादक कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (Tata Power Bhutan deal) के साथ एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। शेयर बाजार में टाटा ग्रुप (Tata Group News) की दिग्गज कंपनी टाटा पावर (Tata Power Share Price) ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर मालामाल किया है। बीते 6 सालों में इस शेयर ने 1167 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जो शेयर मार्च 2020 में महज 42 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था, वह आज 402 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसी बीच, कंपनी को लेकर एक और बड़ी और पॉजिटिव खबर सामने आई है, जो भविष्य में इसके कारोबार को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है।

टाटा पावर ने भूटान की एकमात्र बिजली उत्पादक कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) के साथ एक बेहद अहम समझौता (MoU) किया है।

क्या है टाटा पावर और भूटान का यह नया महा-समझौता?

भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक, टाटा पावर और भूटान की DGPC ने भूटान की राजधानी थिम्पू में एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य भूटान में 5,000 मेगावाट (MW) की क्लिन एनर्जी क्षमता विकसित करने के लिए एक 'कौशल विकास इकोसिस्टम' तैयार करना है।

इस समझौते पर भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंचेन शेरिंग तोबगे की मौजूदगी में टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा और DGPC के एमडी दाशो छवांग रिनजिन ने हस्ताक्षर किए। इस पहल से भविष्य के लिए एक ऐसी वर्कफोर्स तैयार होगी, जो क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की तात्कालिक और दीर्घकालिक जरूरतों को पूरा कर सकेगी।

कैसे होगी ट्रेनिंग और क्या हैं इसके 3 मुख्य चरण?

टाटा पावर अपने ट्रेनिंग विंग, टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (TPSDI) के जरिए यह ट्रेनिंग मुहैया कराएगा। इस पहल को मुख्य रूप से तीन चरणों में लागू किया जाएगा।

सबसे पहले साइट पर एंट्री से पहले वर्कफोर्स को सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों के लिए अनिवार्य सेफ्टी इंडक्शन प्रोग्राम शामिल होंगे। इसके तहत निर्माण, मटेरियल हैंडलिंग और अर्थ-मूविंग इक्विपमेंट (मशीनें) चलाने की तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि प्रोजेक्ट के निर्माण में कोई बाधा न आए। अंतिम चरण में क्लीन एनर्जी संपत्तियों के लंबे समय तक संचालन और रखरखाव के लिए विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी।

भविष्य के लिए क्या है दोनों कंपनियों का विजन?

टाटा पावर के सीईओ डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि यह साझेदारी भूटान के बढ़ते क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए एक 'फ्यूचर-रेडी' टैलेंट तैयार करेगी। वहीं, DGPC के एमडी दाशो छवांग रिनजिन ने इसे 5,000 मेगावाट क्लीन एनर्जी विकसित करने की दिशा में एक व्यावहारिक और मजबूत कदम बताया है।

बता दें कि टाटा पावर भारत में क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन का नेतृत्व कर रही है और इसका लक्ष्य 2045 तक 'नेट जीरो' (Net Zero) हासिल करना है। कंपनी के पास वर्तमान में 26 GW से ज्यादा का पोर्टफोलियो है। वहीं, भूटान की DGPC अगले 10 सालों में 15,000 मेगावाट हाइड्रो क्षमता और 5,000 मेगावाट सोलर क्षमता हासिल करने का विजन रखती है।

सोर्स- Tata Power Company BSE Filing 

यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी की कंपनी पर आई बड़ी खबर, 1 लाख को 10 लाख बनाने वाले शेयर पर कल मचेगी हलचल

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।