सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMCV Q2 Results: मुनाफे में लौटी टाटा मोटर्स, Q2 में ₹2138 करोड़ रहा मुनाफा; रेवेन्यू ₹25000 करोड़ के पार

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

टाटा मोटर्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, जिसमें कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹25,300 करोड़ रहा। ...और पढ़ें

TMCV Q2 Results: मुनाफे में लौटी टाटा मोटर्स, Q2 में 2138 करोड़ रहा मुनाफा; रेवेन्यू 25000 करोड़ के पार

TMCV Q2 Results: मुनाफे में लौटी टाटा मोटर्स, Q2 में 2138 करोड़ रहा मुनाफा; रेवेन्यू 25000 करोड़ के पार

HighLights

  1. स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹23,900 करोड़, 42% की वृद्धि।

  2. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹1,300 करोड़, 244% का उछाल।

  3. कुल थोक बिक्री 135,100 यूनिट्स, 42% अधिक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Moters Q2 Results) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का एलान कर दिया है। 23 अक्टूबर 2026 को हुई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इन परिणामों को मंजूरी दे दी गई। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के हिसाब से इस बार

कैसे रहे Q2 नतीजे?

स्टैंडअलोन प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का तिमाही रेवेन्यू ₹23,900 करोड़ (₹23.9K Cr) रहा, जिसमें सालाना आधार पर 42% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। इसके अलावा एबिटडा ₹2,800 करोड़ रहा, जो पिछले साल से 31% ज्यादा है। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के असर के बावजूद कंपनी ने अपने एबिटडा मार्जिन को 11.7% पर बनाए रखा। वहीं कंपनी के नेट प्रॉफिट इस क्वाटर के लिए ₹2100 रहा।

अब अगर कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों की बात करें तो कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का रेवेन्यू ₹25,300 करोड़ (+36%) रहा। टाटा कैपिटल लिमिटेड के निवेश पर कम मार्क-टू-मार्केट नुकसान के चलते, कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) में 244% का जबर्दस्त उछाल आया और यह ₹1,300 करोड़ पर पहुंच गया। मालूम हो कि टाटा कैपिटल लिमिटेड के निवेश पर कम मार्क-टू-मार्केट नुकसान के चलते, कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) में 244% का जबर्दस्त उछाल आया और ये ₹1,300 करोड़ पर पहुंच गया।

कितनी हुई बिक्री?

दूसरी तिमाही में कुल थोक बिक्री (Wholesales) 135,100 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 42% अधिक है। साथ ही घरेलू (Domestic) वॉल्यूम में 30% और एक्सपोर्ट (Export) वॉल्यूम में 177% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहली छमाही (H1 FY27) में कमर्शियल व्हीकल (CV) का कुल घरेलू 'वाहन' मार्केट शेयर 36.2% रहा, जो पिछले वित्त वर्ष से 110 बेसिस पॉइंट ज्यादा है।

कैसा है शेयर का हाल?

TMCV के शेयर की बात करें तो आज यानी कि 23 अक्टूबर के कारोबारी सत्र में इस शेयर में लगभग 5 फीसदी की गिरावट देखी गई। सुबह ये शेयर ₹410 पर खुला और मार्केट के बंद होते टाइम ₹394 पर बंद हुआ। वहीं अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो, कुल 6 महीनों में शेयर में टोटल 8.76% की गिरावट देखी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: JIO IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ से अधिक बोली पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू, वारी एनर्जी को छोड़ा पीछे