Suzlon का नया कमाल! इस शहर में लगाया देश का सबसे ऊंचा और पावरफुल विंड टर्बाइन; शेयर ने लगाई लंबी छलांग
सुज़लॉन एनर्जी ने कर्नाटक के विजयनगर में भारत का सबसे ऊंचा 160 मीटर का S175 (5 MW) विंड टर्बाइन पावरहाउस ...और पढ़ें

सुजलॉन के शेयर में शानदार तेजी (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
सुज़लॉन ने कर्नाटक में 160 मीटर ऊंचा S175 टर्बाइन लगाया
यह भारत का सबसे शक्तिशाली और FDRE-रेडी विंड टर्बाइन है
टर्बाइन स्थापना के बाद सुजलॉन के शेयर में 6% की तेजी
नई दिल्ली। पुणे की विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुज़लॉन एनर्जी ने सोमवार को बताया कि इसने कर्नाटक के विजयनगर जिले में S175 (5 MW) विंड टर्बाइन पावरहाउस लगाया है। 160 मीटर ऊंचे इस टर्बाइन को भारत का सबसे ऊंचा विंड टर्बाइन पावरहाउस बताया जा रहा है।
इस खबर के बीच कंपनी के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इसका शेयर आज 6 फीसदी उछला है। 55.57 रुपये के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले 56.01 रुपये पर खुलने के बाद करीब सवा 10 बजे ये शेयर 5.99 फीसदी या 3.33 रुपये की मजबूती के साथ 58.90 रुपये पर है।
अब तक का सबसे शक्तिशाली टर्बाइन
सुजलॉन के एक बयान के मुताबिक, S175 भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली टर्बाइन है। इसे सुजलॉन के मौजूदा 15.5 GW टर्बाइन फ्लीट से मिले 30 से ज्यादा सालों के ऑपरेशनल अनुभव के आधार पर बनाया गया है। देश का पहला FDRE-रेडी (फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) टर्बाइन होने के नाते, यह विंड एनर्जी के लिए नई संभावनाएं पेश करता है और भारत के एनर्जी ट्रांजिशन में विंड एनर्जी की बड़ी भूमिका सुनिश्चित करेगा।
विंड एनर्जी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम
न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "S175 5 MW टर्बाइन का लॉन्च देश और दुनिया भर में विंड एनर्जी से जुड़े हमारे लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। यह नेक्स्ट जनरेशन का टर्बाइन एडवांस्ड क्लीन एनर्जी इनोवेशन में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है।"
और क्या होगा फायदा?
सुजलॉन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, "इसकी सबसे बड़ी कामयाबी सिर्फ ऊर्जा उत्पादन को काफी हद तक बढ़ाने में ही नहीं है, बल्कि उन पवन ऊर्जा साइट्स को भी काम के लायक बनाने में है जो पहले बेकार मानी जाती थीं, जिससे पवन ऊर्जा के लिए बाज़ार का दायरा बढ़ेगा।"
कंपनी ने कहा कि भरोसेमंद परफॉर्मेंस और नेक्स्ट जनरेशन की टर्बाइन टेक्नोलॉजी का मेल, भारत में कम से मध्यम हवा की गति वाले इलाकों में अधिक ऊर्जा उत्पादन और बेहतर प्रोजेक्ट इकोनॉमिक्स देने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें - वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! वैल्यू अनलॉकिंग ने कराई शेयरहोल्डर्स की भारी कमाई; ₹20 से ₹522 तक रहा भाव
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
