सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर लुढ़केगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; हुंडई, अदाणी एंटरप्राइजेज और हीरो मोटर्स समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:02 AM (IST)

आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका है, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वित्त ...और पढ़ें

आज किन शेयरों में दिख सकती है हलचल?

आज किन शेयरों में दिख सकती है हलचल?

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी में गिरावट

  2. बाजार की कमजोर शुरुआत की आशंका

  3. कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे आज

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इस समय ये 88 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 22,763.50 पर है।
जानकारों का कहना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट में जल्द ही रिकवरी जारी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह है भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बयान कि सरकार LTCG टैक्स हटाने के बारे में स्टेकहोल्डर्स की राय सुनने को तैयार है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इस बीच आज कौन-से शेयरों में एक्शन दिख सकता है, आइए जानते हैं।

Q2 Results Today - ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, केनरा बैंक, बजाज कंज्यूमर केयर, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, आदित्य बिड़ला मनी, CEAT, एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी, Emmvee फोटोवोल्टिक पावर, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स Groww, सोनासेलेक्शन इंडिया, टाटा टेक्नोलॉजीज और लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगी।

Hero Motors - मुनाफा 115.3% बढ़कर ₹10.2 करोड़ हुआ (पहले ₹4.7 करोड़ था), जबकि रेवेन्यू 24.9% बढ़कर ₹319.3 करोड़ हुआ (पहले ₹255.7 करोड़ था)।

Tata Elxsi - मुनाफा 10% बढ़कर ₹170.3 करोड़ हुआ (पहले ₹154.8 करोड़ था)। रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹1,055.7 करोड़ हुआ (पहले ₹918.1 करोड़ था)।

SS Retail - मुनाफा 59.4% बढ़कर ₹23.7 करोड़ हुआ (पहले ₹14.9 करोड़ था)। रेवेन्यू 58.6% बढ़कर ₹789 करोड़ हुआ (पहले ₹497.6 करोड़ था)।

Anand Rathi Share and Stock Brokers - मुनाफा 50.3% बढ़कर ₹41.9 करोड़ हुआ (पहले ₹27.9 करोड़ था)। रेवेन्यू 20.3% बढ़कर ₹273.2 करोड़ हुआ (पहले ₹227.2 करोड़ था)।

Transformers and Rectifiers India - मुनाफा 135.3% बढ़कर ₹79.8 करोड़ हुआ (पहले ₹33.91 करोड़ था)। रेवेन्यू 60.7% बढ़कर ₹739.4 करोड़ हुआ (पहले ₹460 करोड़ था)।

GTPL Hathway - ₹9.2 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले ₹0.9 करोड़ का नुकसान हुआ है। रेवेन्यू 19.2% बढ़कर ₹1,143.1 करोड़ हो गया है, जो पहले ₹959.1 करोड़ रहा।

Zydus Lifesciences - US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने 5 से 13 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद के मोराया में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद पांच बातें सामने आईं।

Hyundai Motor India - हुंडई मोटर ग्रुप ने भारत के लिए एक बड़ी निवेश योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत 2026 से 2032 के बीच 15.5 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। यह निवेश ग्रुप की भविष्य की ग्रोथ, उभरते बाजारों में विस्तार और अगली पीढ़ी के ऑटोमोटिव इनोवेशन के लिए भारत की अहम भूमिका को दिखाता है।

Adani Enterprises - अदाणी एंटरप्राइजेज ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर इक्विपमेंट बनाने और असेंबल करने के लिए 50:50 के प्रस्तावित जॉइंट वेंचर का फ्रेमवर्क तैयार करने के मकसद से जैबिल इंक. के साथ एक नॉन-बाइंडिंग मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है।

Lemon Tree Hotels - कंपनी ने अपने बढ़ते होटल पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर बरेली में 'कीज़ सेलेक्ट बाय लेमन ट्री होटल्स' (Keys Select by Lemon Tree Hotels) के साथ करार करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें - 108 साल पुराना इतिहास: जब भारत में बना दुनिया का पहला बिना पशु-चर्बी वाला साबुन, आर्देशिर गोदरेज का था मास्टरमाइंड आइडिया

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)