सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market Today: आज संभलेगा बाजार या फिर मचेगा हाहाकार! गिफ्ट निफ्टी ने दिए संकेत, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:53 AM (GMT+05:30)

Stock Market Today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद, गिफ्ट निफ्टी आज हल्की तेजी का संकेत ...और पढ़ें

गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी, बाजार में सुधार का संकेत।

गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी, बाजार में सुधार का संकेत।

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी, बाजार में सुधार का संकेत।

  2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, अमेरिकी नीति का असर।

  3. H-1B वीजा नियमों से टेक कंपनियों पर संभावित प्रभाव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 8 अक्टूबर को भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 1045 अंक गिरा था, जबकि निफ्टी 1.64% टूटी थी। आज बाजार का मूड (Stock Market Today) कैसा है, गिफ्ट निफ्टी क्या संकेत दे रहा है, कच्चे तेल कितने पर ट्रेड कर रहा है, और किन शेयरों में हलचल दिख सकती है, आइए जानते हैं।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एशियाई बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। यह गिरावट तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि वे 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेंगे।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आज सुबह 0.6% की गिरावट देखी गई, जबकि इससे पहले रात भर में इसमें 4% से ज्यादा की बढ़त हुई थी और यह $104 प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बंद हुआ था। अमेरिकी क्रूड या वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में भी इसी तरह की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और इसकी कीमत लगभग $90 प्रति बैरल है।

गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी

गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी दिख रही है, यह इस बात का संकते है कि बाजार में आज हल्की तेजी दिख सकती है। सुबह 7 बजकर 30 पर गिफ्ट निफ्टी 12.50 अंक चढ़कर 22376 के स्तर पर है। आइए जानत हैं कि आज किन कंपनियों के नतीजे आएंगे और किन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

अमेरिका ने H-1B वीजा और विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के नियमों पर सख्त कदम उठाया है। ट्रंप सरकार ने कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, कैपजेमिनी और HCL जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों को 'परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन' (PERM) प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। इसका असर भी बाजार में देखने को मिल सकता है।

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे

आज यानी 9 अक्टूबर को कई कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें पूनावाला फिनकॉर्प, आनंद राठी वेल्थ, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी, कैन फिन होम्स, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म और हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम आदि शामिल हैं।

इन शेयरों में दिख सकती है हलचल 

KEC इंटरनेशनल: KEC इंटरनेशनल को अपने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल्स और केबल्स और कंडक्टर्स बिजनेस में 1,030 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स के साथ, इस साल अब तक मिले ऑर्डर्स की कुल वैल्यू 8,600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

NCC: NCC को हैदराबाद ग्रोथ कॉरिडोर से 1,286.03 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट आउटर रिंग रोड (ORR) के पास बुडवेल से NH-167N पर नचाराम तक रेडियल रोड-2 के निर्माण के लिए है।

Waaree Renewable Technologies: वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) से 5 MWp ग्रिड-कनेक्टेड सोलर फोटोवोल्टिक (PV) प्रोजेक्ट के लिए टर्नकी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) काम का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है।

Pace Digitek: पेस डिजिटेक को दिल्ली में 57.5 MW/115 MWh का स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) बनाने के लिए BSES राजधानी पावर (BSES) से लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है।

Hexaware Technologies: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने एंथ्रोपिक के साथ कई सालों की पार्टनरशिप की घोषणा की है और वह एंथ्रोपिक के क्लाउड पार्टनर नेटवर्क में एक पसंदीदा पार्टनर बन गई है।

Cummins India: कमिन्स इंडिया के बोर्ड ने एडेगबिले एडेडैपो एडेवुन्मी को कंपनी का एडिशनल डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 1 नवंबर, 2026 से लागू होगी और उनका कार्यकाल लगातार तीन साल का होगा।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)